सीधी के कसिहवा गांव में आग की घटना में तीन बच्चों की मौत के बाद शासन, प्रशासन और समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़े हुए। आर्थिक सहायता, पुनर्वास और बच्ची के भविष्य की सुरक्षा के लिए कई निर्णय लिए गए।

हाइलाइट्स
सीधी, स्टार समाचार वेब
सीधी जिले के ग्राम कसिहवा ग्राम पंचायत बघवारी में शनिवार को हुए हृदयविदारक हादसे ने पूरे जिले को गमगीन कर दिया। बिजली के पोल से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग में एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत ने हर किसी को झकझोर दिया। इस अपूरणीय क्षति पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्काल संज्ञान लेते हुए गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार मृत बच्चों के परिजनों को 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई, जिसमें मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 2-2 लाख रुपये तथा मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 4-4 लाख रुपये प्रति मृतक के मान से सहायता राशि स्वीकृत की गई। साथ ही जिला रेडक्रॉस सोसायटी सीधी की ओर से तत्काल 20-20 हजार रुपये की राहत राशि स्वीकृत की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल अपने सभी कार्यक्रमों को निरस्त करते हुए रविवार को मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। प्रभारी मंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन शासन इस कठिन समय में परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा है। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप सहायता राशि के चेक पीड़ित परिवार को सौंपे। इसके अतिरिक्त जनसहयोग से एक लाख रुपये आवास निर्माण के लिए एकत्र किए गए, जबकि प्रभारी मंत्री ने अपनी स्वेच्छा निधि से 40 हजार रुपये अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा की।
इस दौरान सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक, विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम, विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक एवं समाजसेवी देव कुमार सिंह चौहान ने भी शोक संतप्त परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को सांत्वना देते हुए दुख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विधायक श्रीमती रीती पाठक ने तत्काल 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ गृहस्थी के लिए आवश्यक बर्तन एवं वस्त्र उपलब्ध कराए। सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी परिवार के पुनर्वास और आवश्यक जरूरतों में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
कलेक्टर विकास मिश्रा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन केवल तत्काल राहत तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि परिवार के पुनर्वास और भविष्य की आवश्यकताओं का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने पंचायत विभाग को आवास निर्माण हेतु आवश्यक तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पीड़ित परिवार की जीवित बची बच्ची के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उसे केंद्रीय विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने तथा परिवार को प्राप्त आर्थिक सहायता राशि को माता एवं बच्ची के नाम सावधि जमा (एफडी) के रूप में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
घटना के दौरान ग्रामीणों द्वारा उठाई गई मूलभूत समस्याओं पर भी त्वरित निर्णय लिए गए। पेयजल समस्या के समाधान के लिए तत्काल हैंडपंप खनन के निर्देश दिए गए, जबकि राशन वितरण में हो रही परेशानी को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बिजली सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए गए।
यह हादसा पीड़ित परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, लेकिन शासन, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की त्वरित संवेदनशील पहल ने यह संदेश दिया है कि दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार अकेला नहीं है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह सोलंकी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश में शासकीय कर्मचारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया अब निरंतर जारी रहेगी। डीपीसी और कर्मचारी हितों से जुड़ी सभी खास बातें पढ़ें विस्तार से।
भोपाल में आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों और सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का विरोध जारी। बुधवार को मिंटो हॉल में गांधी प्रतिमा के सामने होगी प्रार्थना सभा।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य के बुनियादी ढांचे, प्रशासनिक व्यवस्था और किसान कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम के आयोजनों में फैली अव्यवस्थाएं अब श्रद्धालुओं की जिंदगी पर भारी पड़ने लगी हैं। मंगलवार सुबह सीवन नदी तट से 11 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा शुरू तो हुई, लेकिन प्रशासन और आयोजकों की बदइंतजमी ने एक बार फिर आपातकालीन सेवाओं का दम घोंट दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की विस्तारित चौथी विनिर्माण इकाई का शुभारंभ करेंगे। इकाई के विस्तार पर 450 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है। इससे मालनपुर में उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ 2,250 से अधिक नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की व्यवस्था में राज्य निर्वाचन आयोग एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। प्रदेश में दोनों चुनाव अब अलग-अलग के बजाय एक साथ कराने की योजना पर काम चल रहा है, जिसका अंतिम रोडमैप सितंबर से अक्टूबर के बीच तैयार कर लिया जाएगा।
गुजरात के सूरत से उत्तर प्रदेश के कानपुर जा रही एक यात्री बस में देर रात 1:10 बजे अचानक भीषण आग लग गई। हादसा मध्यप्रदेश के धार जिले के सरदारपुर नगर स्थित भोपावर चौकी के समीप हुआ। बस में धुआं उठता देख चालक वाहन को रास्ते में ही छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा एयरपोर्ट पर बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की। प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सर्वे और विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।
रीवा के उपरहटी मोहल्ले में प्राचीन शिवलिंग ‘पड़ोसी बाबा’ के नाम से पूजित है। मान्यता है कि यह हजार वर्ष पुराना है। टेढ़ी जलहरी, भस्म आरती और रंगपंचमी का आयोजन इसकी विशेष पहचान है।
रीवा के सोहागी क्षेत्र में भारी बारिश से बाढ़ ने तबाही मचाई। मझिगवां के ककरहा टोला में करीब 40 कच्चे मकान ढह गए। ग्रामीणों ने नुकसान, राहत की कमी और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता का आरोप लगाया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह