सिंगरौली जिले के बैढ़न ढोटी इलाके में प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश पर गरीब महिला दुर्गावती पांडेय के मकान का हिस्सा जेसीबी से तोड़ दिया। कार्रवाई के दौरान महिलाओं ने जमकर हंगामा किया और नोटिस चस्पा करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। इसी बीच दुर्गावती पांडेय बेहोश होकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचीं। घटना से प्रशासन की संवेदनशीलता पर सवाल उठ रहे हैं।

हाइलाइट्स
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
जिला मुख्यालय बैढ़न के ढोटी में आज दिन बुधवार की सुबह एसडीएम , तहसीलदार सिंगरौली के नेतृत्व में भारीभरकम पुलिस के साथ दो जेसीबी मशीन लेकर पहुंच गये। जहां दुर्गावती पाण्डेय के मकान को कुछ हिस्से को जमीदोज करा दिया। इस दौरान दुर्गावती पाण्डेय समेत अन्य महिलाओं ने जमकर हंगामा करते हुये प्रशासन के आनन-फानन कार्रवाई पर तरह-तरह के संगीन आरोप लगाया है। हालांकि यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के निर्देश पर हुआ है। दरअसल हुआ यूॅ था कि ढोटी निवासी वीरेन्द्र कुमार उपाध्याय ने आरोप लगाया था कि उनके क्रय की भूमि में पड़ोसी दुर्गावती पाण्डेय ने कब्जा कर मकान बना लिया। मामला राजस्व के साथ-साथ स्थानीय न्यायालय में चला। 2010 में बेदखली करने का भी फैसला राजस्व न्यायालय से सुनाया गया। वही वीरेन्द्र कुमार उपाध्याय ने उच्च न्यायालय की शरण लिया। इस दौरान दुर्गावती के खिलाफ बेदखली की कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया गया। चुकी उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश की तिथि 26 अगस्त को समाप्त हो गई। इस दौरान दुर्गावती पाण्डेय का आरोप है कि स्थानीय राजस्व न्यायालय नगर सिंगरौली के द्वारा रात में ही नोटिस चस्पा की गई और 24 घंटे का भी मोहलत भी नही दी गई और आज बुधवार की सुबह करीब 7 बजे जेसीबी मशीन व भारीभरकम पुलिस बल लेकर स्थल पहुंच मकान को जमीदोज करा दिया गया। सामान निकालने तक का भी मौका नही दिया गया। रात में गुपचुप तरीके से नोटिस चस्पा की गई। इस दौरान घंटो हंगामा होता रहा।
कार्रवाई के दौरान महिला हुई अचेत, पहुंचाया अस्पताल
बीते दिन कल मंगलवार को सुहागिनी महिलाएं अपने पति की दीघार्यु के लिए 24 घंटे का निर्जला व्रत थी। इस दौरान पुलिस महिला भी व्रतधारी थी। आनन-फानन में आज दिन बुधवार की सुबह दुर्गावती पाण्डेय के मकान में पहुंच जेसीबी मशीन से मकान को ध्वस्त कराने की कार्रवाई को शुरू कर दिये। उस दौरान अधिकांश महिलाएं यही जोर-जोर से चिल्ला रही थी कि यहां के अधिकारियों की संवदेनाएं शून्य हो चुकी हैं। यदि यही कार्रवाई एक दिन बाद की जाती तो उक्त घर की महिलाएं भरपेट भोजन कर लेती। दबी जुबान में कुछ महिला पुलिस कर्मी भी ऐसी ही बातें कर रही थी। इधर उक्त कार्रवाई के दौरान दुर्गावती बेहोश हो गई। उन्हें उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। उधर तहसीलदार एवं एसडीएम के कार्यप्रणााली पर भी तरह-तरह की उंगलिया उठाई जा रही हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने धार भोजशाला केस पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ विभिन्न मुस्लिम पक्षों द्वारा दायर याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई की। मुस्लिम पक्ष के वकील हुजैफा अहमदी की याचिका को स्वीकार करते हुए पीठ ने निर्देश दिया कि एएसआई, बिना अदालत की मंजूरी के भोजशाला परिसर में ढांचागत बदलाव नहीं करेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज यानी मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में जनहित से जुड़े कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक में सभी मंत्रियों से कहा कि वे विधानसभा सत्र के लिए पूरी तैयारी रखें। हर सवाल का तथ्यात्मक जवाब दें, ताकि जनता तक यह संदेश जाए कि सरकार उनके हित में लगातार काम कर रही है।
मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव आज सुबह विधानसभा पहुंचे। उन्होंने यहां प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कैलाश जोशी जी की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्पार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस अवसर पर कहा-प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की जयंती पर उन्हें सादर नमन करता हूं।
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन का दौर खत्म होने के साथ ही चुनावी जंग दिलचस्प हो गई है। उम्मीदवारों द्वारा दाखिल हलफनामों से साफ हुआ है कि भाजपा-कांग्रेस, दोनों ही प्रमुख दलों के प्रत्याशी करोड़पति हैं, लेकिन दोनों पर लाखों का कर्ज भी है।
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में सरकारी सीटी स्कैन मशीन उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को निजी सेंटर भेजे जाने के आरोप लगे हैं। मामले ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़े किए हैं।
रीवा में पुरी धाम की परंपरा अनुसार भगवान जगन्नाथ को दिव्य औषधि अर्पित की गई। उपचार पूर्ण होने के बाद 16 जुलाई को भगवान रथ यात्रा के माध्यम से नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।
सतना के पोड़ी पतौरा-धवारी मार्ग की जर्जर हालत से पचास से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीण परेशान हैं। बरसात में गड्ढों और कीचड़ के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, जबकि सड़क निर्माण की मांग वर्षों से अधूरी है।
कोठी क्षेत्र के रामपुरा गांव में लकवाग्रस्त बुजुर्ग महिला को खाट पर अस्पताल ले जाने का वीडियो वायरल हुआ। ग्रामीणों ने बदहाल सड़क को जिम्मेदार बताया, जबकि प्रशासन ने खबर को भ्रामक बताते हुए अपना पक्ष रखा।
सतना में पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक के चेक तकनीकी कारणों से क्लियर नहीं हो रहे हैं। भुगतान अटकने से खाताधारकों और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जबकि विभाग से स्पष्ट जवाब अब तक नहीं मिला।
सतना में नर्मदा जल पहुंचाने की परियोजना को लेकर अक्टूबर-नवंबर 2026 की नई समयसीमा सामने आई है। वर्षों से मिलती तारीखों के बीच टनल निर्माण अंतिम चरण में है, लेकिन लोगों का भरोसा अभी भी अधूरा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह