सिंगरौली में खनिज विभाग ने अवैध रेत और बोल्डर परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार वाहन जब्त किए। वहीं दुर्घटना के मामले में बिना नंबर के रेत लोड हाइवा को पकड़कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

हाइलाइट्स:
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश एवं खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में अवैध उत्खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया के नेतृत्व में शनिवार की सुबह आकस्मिक जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बिना वैध अभिवहन पास रॉयल्टी के अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाए जाने पर ट्रैक्टर ट्रॉली क्रमांक एमपी 66 ए 4891 को जप्त कर सुरक्षार्थ पुलिस थाना माड़ा में खड़ा कराया गया। इसी तरह खनिज अमले द्वारा ग्राम जैतपुर से बिना वैध पास के अवैध रूप से बोल्डर का परिवहन करते हुए एक बिना नंबर की ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा गया। साथ ही रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर ट्रैक्टर ट्रॉली क्रमांक एमपी 66 ए 1557 को भी जप्त किया गया। इन दोनों वाहनों को आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस चौकी जयंत की सुपुर्दगी में दिया गया है। इसके अतिरिक्त, रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक बिना नंबर के डंपर को भी जप्त कर थाना नवानगर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।
बिना नंबर के रेत परिवहन कर रहे हाइवा को किया जब्त, चालक गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली शियाज केएम के निर्देशन में थाना प्रभारी नवानगर अनिल कुमार पटेल एवं पुलिस टीम द्वारा मारुति फ्रोंक्स कार को टक्कर मारकर दुर्घटना कारित करने वाले रेत लोड हाइवा एवं उसके चालक के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध किया गया तथा आरोपित हाइवा को जप्त कर थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। फरियादी राकेश कुमार पाण्डेय पिता आदित्य प्रसाद पाण्डेय उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम कथुरा थाना हाल निवासी क्वार्टर क्रमांक बी-591, सेक्टर-बी दुधिचुआ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह 17 मई को अपनी मारुति फ्रोंक्स कार से अपने परिवार सहित ग्राम कथुरा से दुधिचुआ स्थित अपने निवास जा रहे थे। प्रात: लगभग 9.15 बजे जब वे माजन खुर्द के पास पहुंचे, तभी पीछे से एक नीले-सफेद रंग का टाटा कंपनी का हाइवा जिस पर कोई पंजीयन नंबर अंकित नहीं था, उसका चालक तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए आया और उनकी कार को टक्कर मार दी जिससे दुर्घटना घटित हुई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नवानगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान सहायक खनिज अधिकारी द्वारा उक्त बिना नंबर के रेत लोड हाइवा के विरुद्ध अवैध रूप से खनिज रेत का परिवहन किए जाने के संबंध में कार्रवाई करते हुए वाहन को जप्त किया गया। जप्त हाइवा को नियमानुसार थाना नवानगर परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। मामले की विवेचना जारी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत के बाद सीएम मोहन यादव ने कड़ा एक्शन लिया है। लापरवाह सीएसपी और 8 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के साथ मुआवजे का ऐलान किया गया है।
पांढुर्णा के तिगांव हाईवे पर बीती देर रात 12 बजे फोरलेन सड़क पार करते समय कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी तीन मासूम बेटियां घायल हो गईं। परिवार देवियों के दर्शन कर अपने गांव चाटवा लौट रहा था।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बीती देर रात एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। हादसा लगभग 1:30 बजे छिनोर की तरफ से आने वाली सड़क पर हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आंध्र प्रदेश में प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात कर मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों की जानकारी दी। निवेशकों को भोपाल में होने वाले GIS 2027 का दिया न्योता।
पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने इंदौर में प्रेस वार्ता कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट में ₹18 करोड़ के जमीन सौदे, SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी और RSS के खातों पर ED जांच की मांग उठाई।
मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण पर सियासत गरमाई। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट में ठोस आंकड़े पेश करने की मांग की, वहीं मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप।
भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की मासूम की हत्या और रेप के विरोध में बजरंग दल-VHP का प्रदर्शन। थाने के घेराव और 2 किमी लंबे जाम की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट पढ़ें।
देश भर में पराली जलाने के मामलों में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर पहुंच गया है। सैटेलाइट आंकड़ों से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वर्ष 2025 में देशभर में पराली जलाने के कुल 33,028 केस सामने आए, जिनमें अकेले मध्य प्रदेश से 17,067 (यानी 50 फीसदी से अधिक) मामले दर्ज किए गए।
राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 15 फीट नीचे नाले में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के रहने वाले आठ श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि 17 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनविश्वास अभियान के उद्यम संवाद में चंबल संभाग स्तरीय औद्योगिक सम्मेलन की घोषणा की। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में ₹1500 करोड़ के ग्लास प्लांट और नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास पर हुई चर्चा।