दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे CJP नेताओं को पुलिस ने डिटेन किया। इस पर क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने नाराजगी जताते हुए इसे 'अघोषित इमरजेंसी' बताया और पदयात्रा की चेतावनी दी।

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित विरोध-प्रदर्शन के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला। प्रदर्शन में हिस्सा लेने पहुंचे CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, सह-संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका के दिल्ली पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। नेताओं को डिटेन किए जाने के बाद प्रदर्शन स्थल पर हड़कंप मच गया और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठने लगे।
CJP नेताओं की हिरासत पर प्रसिद्ध जलवायु कार्यकर्ता (Climate Activist) सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर छात्र नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को रोके जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया। वांगचुक ने कहा, "दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र इस समय अघोषित इमरजेंसी के हालात से गुजर रहा है। मैंने प्रदर्शनकारियों से शांति और एकता की अपील की थी, लेकिन लोकतंत्र में उठने वाली आवाज़ों को इस तरह दबाना चिंताजनक है।"
सोनम वांगचुक ने प्रशासन से हिरासत में लिए गए सभी प्रदर्शनकारियों को तुरंत रिहा करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रशासन की ओर से इस तरह की दमनकारी कार्रवाई जारी रही, तो उन्हें इसके विरोध में अनशन या पदयात्रा की शुरुआत करनी पड़ेगी। हालांकि, वांगचुक ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह जंतर-मंतर पर होने वाले इस प्रदर्शन को अपना समर्थन तो देते हैं, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा और पर्यावरण से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों के कारण व्यक्तिगत रूप से इसमें शामिल नहीं हो सकेंगे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर साझा किए गए संदेश में सोनम वांगचुक ने अपने अभियानों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से रुकावटें डालने की कोशिशों के बावजूद वे देश की सुरक्षा के लिए अपना काम जारी रखेंगे। सर्दियों की तैयारियों का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि वे कृत्रिम ग्लेशियर बनाने और ग्लेशियर झीलों से आने वाली बाढ़ (GLOF) के खतरे को कम करने के लिए वैज्ञानिक प्रयोग कर रहे हैं, ताकि हिमालय के ऊंचे क्षेत्रों में मौजूद 200 से अधिक खतरनाक झीलों (‘टिकिंग वॉटर बॉम्ब’) से सुरक्षा की जा सके।
मशहूर शायर फैज अहमद फैज के शेर का जिक्र करते हुए वांगचुक ने लिखा, "और भी दुख हैं ज़माने में मोहब्बत के सिवा..."। उन्होंने देश के सभी सामाजिक व राजनीतिक समूहों के नेताओं से एकजुटता और समझदारी दिखाने का आग्रह किया। साथ ही, उन्होंने 'जेन-जी' (Gen-Z) और युवाओं से अपील की कि वे हर स्थिति में महात्मा गांधी के अहिंसा के मार्ग पर चलें और प्रदर्शन को पूरी तरह शांतिपूर्ण बनाए रखें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमले के मामले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। हमले के महज पांच दिन के भीतर ही सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को ढेर कर दिया।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार स्थित ज्वाला नगर इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पुराना चार मंजिला जर्जर मकान अचानक भरभराकर ढह गया। इस भीषण हादसे में एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि किसी भी मतदाता या उम्मीदवार को अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) समुदाय के लिए किसी विशेष निर्वाचन क्षेत्र को आरक्षित करने की मांग करने का अधिकार नहीं है।
उत्तराखंड के पहाड़ी मार्गों पर पिछले चौबीस घंटों के भीतर हुए दो अलग-अलग भीषण सड़क हादसों ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। रुद्रप्रयाग और ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई इन दो बड़ी दुर्घटनाओं में अब तक 14 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
नई दिल्ली में सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' का विमोचन हुआ। समारोह में बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी से पंजाब की सियासत गरमा गई है।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मथुरा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी है। जानें उनके इस बयान के राजनीतिक मायने और विपक्ष की प्रतिक्रिया।
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई से पहले राहुल गांधी समेत इंडी गठबंधन के नेताओं ने नया आवेदन दाखिल कर 48 सवालों के जवाब मांगे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई यूपी कांग्रेस की अहम बैठक। राहुल-प्रियंका की मौजूदगी में चुनाव रणनीति और सपा के साथ सीट शेयरिंग पर मंथन। दिसंबर के पहले सप्ताह से हाई स्पीड कैंपेन का ऐलान।
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव में सीटों के रोटेशन पर फैसला सुनाते हुए कहा कि किसी मतदाता या उम्मीदवार का यह अधिकार नहीं है कि कोई खास निर्वाचन क्षेत्र आरक्षित रहे। कोर्ट ने खारिज की याचिका।
वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने रक्षा रहस्यों की चोरी, हनी ट्रैप, साइबर जासूसी और अंदरूनी खतरों पर खुलकर बात की। जानिए DRDO के सहयोग और साइबर सुरक्षा से जुड़े उपायों के बारे में विस्तार से।