26 जुलाई 2025 के 'स्टार सुबह' समाचार में जानें: बुजुर्ग माता-पिता की सेवा के लिए विशेष छुट्टी, सेना प्रमुख का 'शस्त्र और शास्त्र' पर बयान, और NEET UG 2025 परीक्षा से जुड़ी याचिका खारिज होने की पूरी खबर।

नमस्कार,
स्टार सुबह... 26 जुलाई 2025 के सफरनामें बात... बुजुर्ग माता-पिता की सेवा लिए छुट्टी मिलेगी... सेना प्रमुख ने कहा- शस्त्र और शास्त्र दोनों जरूरी... नीट को लेकर दायर याचिका खारिज

नई दिल्ली. नरेंद्र मोदी 25 जुलाई यानी आज शुक्रवार को लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री बन गए। मोदी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अभी तक लगातार सबसे लंबे समय तक (16 वर्ष 286 दिन) प्रधानमंत्री के पद पर रहने का रिकॉर्ड जवाहर लाल नेहरू के पास है। विस्तार से पढ़िए..

नई दिल्ली. केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक बेहद अच्छी खबर सामने आई है। अब केंद्रीय कर्मी अपने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल सहित किसी भी व्यक्तिगत कारण का हवाला देकर हर साल 30 दिन की अतिरिक्त अर्जित छुट्टी ले सकते हैं। विस्तार से पढ़िए..

नई दिल्ली. ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। हमारी तैयारी का स्तर बहुत ऊंचा होना चाहिए। तैयारियां ऐसी हों जिसमें हम चौबीसों घंटे और 365 दिन मुस्तैद रहें। युद्ध के उभरते परिदृश्य में, भविष्य के सैनिक को सूचना और तकनीक के साथ साथ युद्ध कौशल के ऐसे मिश्रण से लैस होना चाहिए जो वॉरियर की तरह हो। सेना के लिए शस्त्र (युद्ध) और शास्त्र (ज्ञान) दोनों सीखना जरूरी है। विस्तार से पढ़िए...

नई दिल्ली: नीट यूजी 2025 परीक्षा से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में, सुप्रीम कोर्ट ने उन 52 छात्रों की याचिका को खारिज कर दिया है, जिन्होंने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी। इन छात्रों ने इंदौर और उज्जैन के कुछ परीक्षा केंद्रों पर बिजली कटौती के कारण दोबारा परीक्षा आयोजित करने की मांग की थी। विस्तार से पढ़िए...

झालावाड़. राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से भयावह हादसा हो गया। प्रार्थना सभा के दौरान एक स्कूल की गिरी छत भरभरा कर गिर गई। जहां सात बच्चों की मौत हो गई है। वहीं दर्जनभर बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दरअसल, झालावाड़ के मनोहरथाना ब्लॉक के पिपलोदी सरकारी स्कूल की क्लास में शुक्रवार सुबह बच्चे बैठे थे, तभी कमरे की छत ढह गई। विस्तार से पढ़िए...

जयपुर. शुक्रवार को जयपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट AI-612 की मुंबई के लिए उड़ान भरने के ठीक 18 मिनट बाद इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। जानकारी के मुताबिक टेकऑफ के तुरंत बाद पायलट को विमान के कार्गो गेट खुला होने का संकेत (साइन ऑन) मिला, जिसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर तत्काल लैंडिंग की अनुमति मांगी। विस्तार से पढ़िए...

भोपाल. भोपाल का हमीदिया अस्पताल अब अत्याधुनिक जांच सुविधाओं से लैस हो गया है। मुख्यमंत्री ने आधुनिक मशीनों का शुभारंभ किया। यह पहल मध्यप्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सबसे पहले भोपाल से शुरू की गई है। दरअसल, हमीदिया अस्पताल में शुक्रवार को मॉडर्न एमआरआई और सीटी स्कैन यूनिट की शुरुआत हुई। विस्तार से पढ़िए...
चलते-चलते..
हर मित्रता के पीछे कोई स्वार्थ जरूर होता है, यह कड़वा सच है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आज की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस के बीच 114 राफेल जेट का महासौदा। मध्य प्रदेश में रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारी और एपस्टीन फाइल विवाद पर पहली FIR। पढ़ें देश-प्रदेश का पूरा अपडेट।
हर सुबह खबरों से अपडेट रहें.. स्टार सुबह का 12 फरवरी का बुलेटिन
स्टार सुबह बुलेटिन में (9 फरवरी) देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के साथ हम हाजिर हैं। एक ओर जहाँ रूस में भारतीय छात्रों पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय एक्शन में है।
इस्लामाबाद में 69 की मौत, मॉस्को में रूसी अधिकारी पर फायरिंग, पंजाब में आप नेता की हत्या और मप्र में राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन।
आज की बड़ी खबरें: सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। सुप्रीम कोर्ट का स्कूलों के लिए ऐतिहासिक फैसला। मध्य प्रदेश में संविदा महासम्मेलन और अनुराग जैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड।
देश-दुनिया की प्रमुख खबरें: संसद का बजट सत्र शुरू, बीटिंग द रिट्रीट 2026 संपन्न, मध्य प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सहित 14 IPS बदले गए और फास्टैग KYC की अनिवार्यता खत्म।
आज की सुर्खियां मदर ऑफ ऑल डील... धार्मिक मर्यादा और प्रशासनिक निष्ठा के बीच के टकराव से लेकर मध्य प्रदेश के विकास पथ पर बढ़ते कदमों तक फैली हुई हैं।
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 20 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
खबरों के सफरनामे में आज ( 19 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 17 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.