होर्मुज स्ट्रेट में तनाव बरकरार। ईरान की 'खुले रास्ते' की घोषणा के बाद भी भारतीय और ग्रीक टैंकरों को वापस लौटना पड़ा। जानें क्यों IRGC की अनुमति बनी गले की हड्डी

दुबई/तेहरान। स्टार समाचार वेब
मध्य-पूर्व के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग 'होर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) को लेकर अनिश्चितता खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची द्वारा मार्ग को 'पूरी तरह खुला' घोषित करने के बावजूद, जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। शनिवार को कई भारतीय और ग्रीक तेल टैंकरों ने फारस की खाड़ी से अचानक यू-टर्न ले लिया, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति बहाल होने की उम्मीदों को झटका लगा है।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, चार प्रमुख भारतीय टैंकर— सनमार हेराल्ड, देश गरिमा, देश वैभव और देश विभोर— दुबई से अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन होर्मुज के पास पहुंचते ही वे वापस मुड़ गए। इनके साथ ही दो ग्रीक टैंकर भी इस मार्ग को पार करने में विफल रहे। फिलहाल ये जहाज ईरान के 'क़ेश्म द्वीप' के पास लंगर डाले हुए हैं।
जहाज मालिकों के अनुसार, शुक्रवार रात ईरानी नौसेना की ओर से रेडियो पर सख्त संदेश प्रसारित किए गए। इसमें कहा गया कि किसी भी वाणिज्यिक जहाज को होर्मुज पार करने के लिए ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से आधिकारिक अनुमति लेना अनिवार्य होगा। इसी सैन्य दबाव और सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए कप्तानों ने रास्ता बदलना ही बेहतर समझा।
इन छह जहाजों में कुल मिलाकर लगभग 8.3 मिलियन बैरल गैर-ईरानी कच्चा तेल लदा है। यदि ये जहाज सफलतापूर्वक पार हो जाते, तो 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से यह एक दिन में होने वाला सबसे बड़ा तेल प्रवाह होता। मार्ग बंद रहने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में फिर से अस्थिरता आने की आशंका बढ़ गई है।
इस घटनाक्रम ने ईरान के आंतरिक नेतृत्व पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहाँ एक तरफ विदेश मंत्रालय शांति और खुले व्यापार की बात कर रहा है, वहीं IRGC ने स्पष्ट कर दिया है कि सभी जहाजों को उनके निर्धारित रूट का पालन करना होगा। बिना IRGC के समन्वय के कोई भी आवाजाही नहीं होगी। यदि अमेरिका ने अपने नौसैनिक प्रतिबंध नहीं हटाए, तो रास्ता फिर से ब्लॉक किया जा सकता है।
युद्ध के दौरान भी भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल रहा है जिनके टैंकरों को ईरान ने 'मित्र देश' होने के नाते रास्ता दिया है। अब तक 8 भारतीय जहाज होर्मुज पार कर चुके हैं। अगले सप्ताह पाकिस्तान में होने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के दूसरे दौर पर दुनिया की नजरें टिकी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक IRGC और अमेरिकी नौसेना के बीच 'बफर जोन' पर सहमति नहीं बनती, तब तक होर्मुज में सामान्य यातायात बहाल होना मुश्किल है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर खुद को भगोड़ा कहे जाने पर सवाल उठाया है। माल्या ने एक्स पर कहा-मैं भारत लौटने से भाग नहीं रहा हूं। मुझे भगोड़ा कहने वालों को समझना चाहिए कि मैं 1992 से यूके यानी ब्रिटेन का स्थायी निवासी हूं।
सिंगापुर सरकार ने प्रधानमंत्री, उप-प्रधानमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के वेतन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले सरकार के प्रमुख बन जाएंगे।
अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको पर किया मिसाइल और ड्रोन हमला। मक्का समझौते के तहत पाकिस्तान और तुर्की दे सकते हैं जवाब।
पाकिस्तान के आतंकी संगठनों ने अब एक साथ दर्जनों ड्रोन उड़ाने और बड़े ड्रोन हमले की साजिश रचनी शुरू कर दी है। पाकिस्तान में कई जगहों पर इन संगठनों से जुड़े आतंकियों को एक साथ दर्जनों ड्रोन चलाने और इनके जरिये निगरानी और हमले की दो महीने तक ट्रेनिंग दी गई है।
इंडोनेशिया के अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी में भारी विस्फोट के बाद जकार्ता सहित 8 एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। 50 हजार फीट ऊंची राख के कारण 1,500 से अधिक उड़ानें रद्द और 1.70 लाख यात्री प्रभावित हुए हैं।
अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हवाई हादसा हो गया है। प्यूर्टो रिको के लुइस मुनोज मारिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर मियामी पहुंचे बोइंग कार्गो प्लेन की लैंडिंग के दौरान संतुलन बिगड़ गया। प्लेन रनवे से फिसलकर सीधा पार्किंग क्षेत्र में जा घुसा और वहां खड़ी कई गाड़ियों से टकरा गया।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी दूतों स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर के मॉस्को दौरे के मद्देनजर यूक्रेन पर 72 घंटों के लिए हमले रोक दिए हैं। जानिए इस उच्च स्तरीय शांति वार्ता से जुड़ी पूरी खबर विस्तार से।
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने पूरे देश में तबाही मचा दी है। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा से देश को करीब 400 अरब नेपाली रुपए का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
नेपाल आपदा के 10-11 दिन बाद राहत और बचाव अभियान में बड़ी सफलता मिली है। बेट्रावती में मलबे में दबी 60 साल की महिला और अपर त्रिशूली-1 परियोजना क्षेत्र से एक चीनी नागरिक को सुरक्षित बचाया गया।
अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी तेल टैंकर पर हमला किया है। अमेरिका ने एक-के बाद एक यहां चार मिसाइलें गिराईं। इस हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रणनीतिक रूप से अहम खार्ग द्वीप के पास एक ईरानी तेल टैंकर पर वर की चार मिसाइलें गिरीं और उसे खाली कराया जा रहा है।