पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों पर हुए अलग-अलग हमलों में मिलिट्री इंटेलिजेंस के लेफ्टिनेंट कर्नल समेत कई सैन्यकर्मी मारे गए हैं। BLA, BRAS और BRG ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

इस्लामाबाद । स्टार समाचार वेब
पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर सिलसिलेवार और भीषण हमले किए गए हैं। इन अलग-अलग हमलों में पाकिस्तानी सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी (लेफ्टिनेंट कर्नल) समेत कई सैन्यकर्मियों के मारे जाने की खबर है। प्रांत के विभिन्न इलाकों में हुए इन हमलों की जिम्मेदारी तीन प्रमुख बलूच विद्रोही संगठनों—बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA), बलूच राजी आजोई संगर (BRAS) और बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स (BRG) ने ली है।
बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने तुर्बत क्षेत्र के पास पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर एक बड़ा और सटीक सशस्त्र हमला किया। इस हमले में पाकिस्तानी सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी समेत तीन सैन्यकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई।
BLA के प्रवक्ता जीयांद बलूच द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, यह कार्रवाई तुर्बत के कलातुक इलाके में की गई। हमले में मारे गए वरिष्ठ अधिकारी की पहचान लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) अर्सलान हलीम के रूप में हुई है। संगठन का दावा है कि हलीम पाकिस्तानी सेना की मिलिट्री इंटेलिजेंस के लिए काम कर रहे थे। BLA ने बताया कि उनके खुफिया विंग 'ZIRAB' से मिली पुख्ता और बेहद गोपनीय जानकारी के आधार पर 6 जून को इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था।
एक अन्य मोर्चे पर, बलूच राजी आजोई संगर (BRAS) के लड़ाकों ने खुजदार जिले के जेहरी इलाके में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान पहुंचाया। BRAS के प्रवक्ता बलूच खान ने जानकारी दी कि 2 जून को उनके लड़ाकों ने इलाके में आगे बढ़ रहे सैन्य वाहनों के एक बड़े काफिले को निशाना बनाकर घात लगाकर हमला किया।
कई दिशाओं से एक साथ किए गए इस भारी हमले में कम से कम आठ सैन्यकर्मी मारे गए और एक सैन्य वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया, जिसके बाद पाकिस्तानी सेना को पीछे हटना पड़ा। संगठन के मुताबिक, जब पाकिस्तानी सेना ने टैंकों और बख्तरबंद गाड़ियों के साथ दोबारा जवाबी कार्रवाई की कोशिश की, तो बलूच लड़ाकों ने फिर से हमला कर एक बख्तरबंद वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।
इसके साथ ही, बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स (BRG) ने कच्छी जिले के सन्नी इलाके में स्थित पाकिस्तानी सेना के मुख्य बेस कैंप को निशाना बनाने का दावा किया है। BRG के प्रवक्ता दोस्तैन बलूच ने बताया कि 2 जून की रात को उनके लड़ाकों ने सैन्य कैंप को चारों तरफ से घेर लिया था।
इसके बाद कैंप पर रॉकेट लॉन्चर, लाइट मशीन गन (LMG) और अन्य भारी हथियारों से अंधाधुंध गोलाबारी की गई। इस हमले में भी कई पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने और गंभीर रूप से घायल होने का दावा किया गया है। संगठन ने अपने बयान में साफ किया कि बलूचिस्तान की पूर्ण आजादी तक पाकिस्तानी सेना के खिलाफ उनके ऐसे सैन्य ऑपरेशन जारी रहेंगे।
यह भी पढ़ें...
टूट गया सीजफायर...ईरान ने तेल अवीव पर मिसाइलें दागीं, इजराइल ने तेहरान को बनाया निशाना
फिलीपींस: 7.8 तीव्रता से आया भूकंप, चंद सेकेंड्स में ढह गई बड़ी-बड़ी इमारत... पांच लोगों की मौत

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अमेरिका की सुरक्षा एजेंसी आईसीई (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट) ने कैलिफोर्निया में गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को हिरासत में ले लिया है। हैरी बॉक्सर का नाम मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग में सामने आया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या करने की बात कहने वाले वेनेजुएला के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक ने अधिकारियों को बताया कि उसके सिर में आवाजें आती हैं, जो उसे ट्रम्प को मारने के लिए कहती हैं। युवक की पहचान 26 साल के रोनी योरड्रिक्स गुआनिपा क्रिनोस के रूप में हुई है।
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को कम करने के लिए कतर की मध्यस्थता से ईरान ने एक नया परमाणु प्रस्ताव भेजा है। जानें ईरान की 7 प्रमुख शर्तें और परमाणु विवाद की पूरी सच्चाई।
इज़राइल में राजनीतिक फेरबदल की तस्वीर साफ। अरब पार्टी जॉइंट लिस्ट के समर्थन के बाद गदी आइज़नकोट के पास 67 सांसदों का बहुमत। बेंजामिन नेतन्याहू की विदाई तय। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
रणनीतिक होर्मुज जलमार्ग में एक तेल टैंकर पर विस्फोटक उपकरणों से हमला हुआ है। UKMTO और ईरानी सेना के बयानों में भारी अंतर सामने आया है। पढ़ें इस अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट।
इजराइल में हालिया आम चुनाव के बाद राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है। किसी भी दल या गठबंधन को स्पष्ट बहुमत न मिलने के कारण देश में त्रिशंकु संसद की स्थिति बन गई है। इस बीच, विपक्षी नेता गादी आइजनकोट ने सरकार गठन की कवायद तेज करते हुए कई प्रमुख विपक्षी नेताओं से मुलाकात की है।
ब्राजील के चुनाव में हार के बाद फ्लावियो बोल्सोनारो के चुपचाप अमेरिका जाने की पूरी कहानी, चुनावी धांधली के आरोप और राजनीतिक ड्रामे की विस्तृत टिप्पणी।
इजराइल के चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और विपक्षी नेता गादी आइजनकोट, दोनों बहुमत से दूर रह गए हैं। 90.9 फीसदी वोटों की गिनती के बाद नेतन्याहू का गठबंधन 53 सीटों और आइजनकोट का विपक्षी गठबंधन 48 सीटों पर आगे है। वहीं, अरब पार्टियों को कुल 19 सीटें मिलती दिख रही हैं।
स्पेन की राजधानी मैड्रिड को अंडालूसिया से जोड़ने वाली हाई-स्पीड रेल लाइन पर दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं। इस भीषण हादसे में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
इजराइल में संसदीय चुनाव के मतदान के बाद वोटों की गिनती जारी है। मतगणना के शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। चुनाव पूर्व आए ओपिनियन पोल्स में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हार की संभावना जताई गई थी, लेकिन रुझानों में उनका गठबंधन बढ़त बनाए हुए है।