दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ तट पर आज सुबह आए 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने पूरे प्रशांत क्षेत्र में दहशत फैला दी। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है। भूकंप के बाद फिलीपींस, इंडोनेशिया और जापान समेत कई देशों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।

सुनामी अलर्ट के बाद लोगों में फैला दहशत
मिंडानाओ तट पर शक्तिशाली भूकंप आया
तटीय क्षेत्रों में ऊंची लहरों, नुकसान का डर

मनीला। स्टार समाचार वेब
दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ तट पर आज सुबह आए 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने पूरे प्रशांत क्षेत्र में दहशत फैला दी। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है। भूकंप के बाद फिलीपींस, इंडोनेशिया और जापान समेत कई देशों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। अंतरराष्ट्रीय निगरानी एजेंसियों ने तटीय इलाकों में भारी नुकसान की आशंका जताई है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप सोमवार सुबह स्थानीय समयानुसार 07:37 बजे आया। इसका केंद्र दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र के पास समुद्र में स्थित था। अमेरिकी एजेंसी के मुताबिक भूकंप की गहराई लगभग 35 किमी दर्ज की गई, जबकि कुछ रिपोर्टों में इसकी गहराई जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे बताई गई है। भूकंप के तेज झटकों के कारण कई इलाकों में लोग घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। कई स्थानों पर भवनों में दरारें आने और कुछ मकानों के क्षतिग्रस्त होने की खबरें भी सामने आई हैं।
सुनामी को लेकर अलर्ट जारी
भूकंप के तुरंत बाद अमेरिकी और प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्रों ने सुनामी का अलर्ट जारी किया। एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि तटीय क्षेत्रों में एक मीटर से अधिक ऊंची लहरें उठ सकती हैं, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान होने की आशंका है। फिलीपीन ज्वालामुखी विज्ञान और भूकंप विज्ञान संस्थान ने भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। संस्थान ने कहा कि समुद्र तट के नजदीक रहने वाले लोग तुरंत सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर चले जाएं। संस्थान के प्रमुख टेरेसिटो बाकोलकोल ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है और किसी भी खतरे से बचने के लिए तटीय क्षेत्रों को खाली करना जरूरी है।
इंडोनेशिया में भी हाई अलर्ट
इंडोनेशिया की राष्ट्रीय मौसम एजेंसी ने बोर्नियो द्वीप के कालीमंतन और सुलावेसी के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी जारी की है। एजेंसी के अनुसार कुछ क्षेत्रों में तीन मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई गई है। अधिकारियों ने लोगों से समुद्र किनारे जाने से बचने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी और उत्तरी मलुकु प्रांतों में भी लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए।
कई देशों में महसूस हुए झटके
भूकंप का असर केवल फिलीपींस और इंडोनेशिया तक सीमित नहीं रहा। ताइवान, जापान, गुआम, पापुआ न्यू गिनी और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र के कई द्वीपीय देशों में भी हल्की सुनामी लहरें आने की संभावना जताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी फिलीपींस के जनरल सैंटोस शहर में एक इमारत का हिस्सा ढह गया। हालांकि राहत और बचाव दल लगातार प्रभावित इलाकों में स्थिति का जायजा ले रहे हैं। फिलहाल प्रशासन लोगों को सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की सलाह दे रहा है।
जापान में 6.3 तीव्रता का भीषण भूकंप, मियागी प्रांत में हिली धरती, सुनामी का अलर्ट नहीं
इंडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया में भूकंप... सुनामी का बढ़ा खतरा
फिलीपींस के पूर्वी हिस्से में 6.7 तीव्रता का आया शक्तिशाली भूकंप

अमेरिका-ईरान संघर्ष लगातार गहराता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान पर बड़े हमले की चेतावनी दी है, जिसके बाद ब्रिटेन और हूती विद्रोहियों की गतिविधियों से मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है।
अमेरिका ने जबरन श्रम से बने उत्पादों के आयात पर कार्रवाई करते हुए भारत सहित 17 देशों से आयातित वस्तुओं पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) जैमीसन ग्रीर ने शुक्रवार को 1974 के ट्रेड एक्ट की धारा 301 के तहत 60 देशों पर नए शुल्क की घोषणा की।
बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के जल्द इस्तीफा देने की चर्चा तेज हो गई है। शेख हसीना की दिसंबर में संभावित वापसी और अदालती फैसलों से देश का राजनीतिक समीकरण बदल सकता है।
अमेरिका और ईरान के बीच गहराते सैन्य संघर्ष की विस्तृत रिपोर्ट। अमेरिकी हमलों, ट्रंप की परमाणु चेतावनी, 37.5 अरब डॉलर के भारी खर्च और होर्मुज स्ट्रेट विवाद की पूरी जानकारी।
नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा वाले विवादित नक्शे को हटाने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों बदले जा रहे हैं नेपाल के सिक्के
पेंटागन ने माना कि ईरान के हमलों में 100 अमेरिकी सैनिक घायल हुए। अमेरिका ने ईरान के 9 शहरों पर हवाई हमले किए, जबकि इजराइल ने युद्ध में सीधे शामिल होने से इनकार किया है।
अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ता सैन्य टकराव। खार्ग आइलैंड पर कब्जे की धमकी के बाद ईरान की कड़ी चेतावनी। जॉर्डन, कुवैत और ओमान में हमलों के बाद वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल में भारी उछाल।
ईरान के दक्षिण-पश्चिमी खुजेस्तान प्रांत में आज यानी रविवार सुबह 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद प्रांतीय प्रशासन ने इमरजेंसी अलर्ट जारी कर राहत और बचाव एजेंसियों को पूरी तरह एक्टिव कर दिया। खुजेस्तान के गवर्नर सैयद मोहम्मद रजा मौलाइजादेह ने बताया कि प्रभावित इलाकों में टीमें भेजी गई हैं और हालात का लगातार जायजा लिया जा रहा है।
बलूचिस्तान के मस्तंग में BLA का पाकिस्तानी सेना के काफिले पर बड़ा हमला। 45 से अधिक सैनिकों के मारे जाने का दावा। जानिए क्यों कमजोर साबित हो रहा है पाकिस्तानी सेना का सुरक्षा तंत्र।
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर जापान के पूर्व न्याय मंत्री हिदेकी माकिहारा ने भारतीय पक्ष पर देरी का आरोप लगाया है। जानिए प्रोजेक्ट की लागत, शर्तें और ताजा अपडेट।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह