सतना में मेडिकल नशे के धंधे का भंडाफोड़। जस्सा गैंग महिला को हर ट्रिप पांच हजार देकर घर में नशीली सिरप डम्प कराता था।
मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप से 26 बच्चों की मौत के मामले में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी की हाईकोर्ट में जमानत टली। सरकार ने ड्रग कंट्रोलर पर कार्रवाई की, और अनियमितताओं के चलते 'अपना मेडिकल स्टोर्स' का ड्रग लाइसेंस भी तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और आसपास के जिलों में 'कोल्ड्रिफ' नामक जहरीली कफ सिरप पीने से 24 से अधिक बच्चों की किडनी फेल होने से हुई मौत के मामले में तमिलनाडु स्थित श्रीसन फार्मा कंपनी के मालिक रंगनाथन गोविंदन को स्थानीय अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसआईटी (SIT) द्वारा 10 दिन की पुलिस हिरासत समाप्त होने के बाद उन्हें परासिया कस्बे में एडिशनल सेशन जज गौतम गुर्जर के समक्ष पेश किया गया था।
छिंदवाड़ा की घटना के बाद डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने दवा सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की घोषणा की। कफ सिरप जांच अनिवार्य, कोडीन नियंत्रण और लैब आधुनिकीकरण के निर्देश जारी।
मध्य प्रदेश के कफ सिरप कांड में बड़ा एक्शन, एसआईटी ने चेन्नई से श्रीसन फार्मास्युटिकल्स के मालिक गोविंदन रंगनाथन को किया गिरफ्तार। जानें मृतकों का आंकड़ा और सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ।
मध्य प्रदेश में दूषित 'कोल्ड्रिफ' कफ सिरप से 16 बच्चों की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट में PIL दायर की गई। वकील विशाल तिवारी ने CBI जांच, सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में न्यायिक आयोग के गठन और ड्रग रेगुलेशन में सुधार की मांग की। जानें अब तक की कार्रवाई।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा-बैतूल जिले में कफ सिरप से 16 और राजस्थान में दो बच्चों की मौत ने पूरे देश को हिला दिया है। इसी बीच श्रीसन फार्मास्यूटिकल की फैक्ट्री पर आधारित तमिलनाडु सरकार की 26 पन्नों की एक रिपोर्ट में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।
छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से हुई मौतों के बाद जिले की औषधि निरीक्षक प्रियंका चौबे ने सतना, मैहर और उमरिया के सभी दवा विक्रेताओं से कोल्ड्रिफ और नास्ट्रो-डीएस सस्पेंशन कफ सिरप के स्टॉक की जानकारी मांगी है। दोनों दवाओं की बिक्री पर तत्काल रोक लगाई गई है। दुकानदारों से क्रय-विक्रय का पूरा ब्यौरा और मरीजों को दी गई दवाओं की वापसी के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
छिंदवाड़ा कफ सिरप त्रासदी पर मध्य प्रदेश की राजनीति में आया उबाल। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रभावित परिवारों को मदद देने की मांग की और डायएथिलीन ग्लाइकोल वाले सिरप पर सरकार को घेरा। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का बयान और कांग्रेस का अनोखा विरोध जानें।
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में दूषित कफ सिरप पीने से एक माह में नौ बच्चों की मौत हो गई और पांच अब भी जिंदगी और मौत से अस्पताल में जूझ रहे हैं। बायोप्सी रिपोर्ट में सिरप में डायएथिलीन ग्लायकॉल मिलने की पुष्टि भी हो चुकी। जहां आनन-फानन में प्रशासन ने नेक्सट्रो-डीएस और कोल्ड्रिफ सिरप पर रोक लगा दी है। जांच जारी है।






















