मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'कृषक कल्याण वर्ष' के तहत खेती की लागत घटाने और किसानों की आय बढ़ाने का खाका तैयार किया है। प्रदेश में बलराम कृषि महोत्सव और फूड फेस्टिवल के साथ ही ऑनलाइन किसान क्रेडिट कार्ड जैसी डिजिटल सुविधाओं का होगा विस्तार।
सतना कृषि उपज मंडी में रिकॉर्ड आवक से कारोबार बढ़ा, लेकिन तुलाई में देरी, जाम, शेड की कमी, बारिश का खतरा और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से किसान एवं व्यापारी लगातार परेशान हैं।
मध्यप्रदेश में पहली बार 12 उद्यानिकी फसलों को मिला जीआई टैग। गुना का धनिया, नूरजहां आम, नरसिंहपुर का गुड़ और जबलपुर के मटर समेत कई फसलों को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान। जानें विस्तार से।
कृषि उपज मंडियों में तुलाई व्यवस्था को लेकर किसानों ने पारदर्शिता की मांग उठाई है। वजन में अंतर, इलेक्ट्रॉनिक कांटों की विश्वसनीयता और नियमित सत्यापन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सतना कृषि उपज मंडी में तिल, उड़द, तुअर और मूंग के भाव मजबूत रहे। किसानों को बेहतर कीमत मिली, जबकि दाल और खाद्य तेल की बढ़ती कीमतें उपभोक्ताओं के घरेलू बजट पर दबाव बढ़ाने का संकेत दे रही हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में ब्रिक्स कृषि सम्मेलन शुरू हो गया है। 20 देशों के प्रतिनिधि खाद्य सुरक्षा, स्मार्ट फार्मिंग और जलवायु अनुकूल खेती पर मंथन कर रहे हैं।
सतना जिले के सात सांदीपनि विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र से कृषि संकाय शुरू होगा। छात्रों को आधुनिक कृषि शिक्षा मिलेगी, हालांकि नियमित शिक्षकों और व्यावहारिक संसाधनों की कमी को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।
सतना जिले में नरवाई जलाने के मामलों पर सैटेलाइट मॉनिटरिंग से कार्रवाई हुई। आठ किसानों को नोटिस और छह को कोर्ट में पेशी के निर्देश दिए गए, फिर भी प्रशासनिक सख्ती पर सवाल उठ रहे हैं।
सतना कृषि उपज मंडी में गेहूं एमएसपी से अधिक दाम पर बिक रहा, 2605 रुपये तक भाव पहुंचे, बेहतर भुगतान से किसान आकर्षित, उपार्जन केंद्रों में घट रही भीड़, बाजार में मांग बनी मजबूत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 'कृषि कर्मयोगी कार्यशाला' का शुभारंभ किया। किसान कॉल सेंटर की कार्यप्रणाली परखी और किसानों की आय बढ़ाने के लिए 16 विभागों को एक साझा प्लेटफॉर्म पर लाने की पहल की।






















