रीवा के बाल सम्प्रेक्षण गृह में 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने AGMUT कैडर के 61 वरिष्ठ IAS और IPS अधिकारियों का तबादला किया है। देखें दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और अन्य केंद्र शासित प्रदेशों में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल की पूरी जानकारी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में एमपी कैबिनेट ने ₹53,000 करोड़ की योजनाओं, लखुंदर सिंचाई परियोजना और चिकित्सा महाविद्यालयों के विस्तार को मंजूरी दी। जानें बैठक के मुख्य निर्णय
नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने वित्तीय निवेशों पर उठे विवाद के बाद इस्तीफा दे दिया। पीएम बालेन शाह की सरकार में सुशासन और पारदर्शिता को लेकर उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया है।
मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए वरिष्ठ IPS अधिकारियों को संभाग प्रभारी नियुक्त किया है। देखें पूरी सूची और प्रभार।
रीवा में गैस चलित शवदाह गृह दो साल से बेकार पड़ा, एक भी शव का दाह संस्कार नहीं, जागरूकता की भारी कमी।
मध्य प्रदेश सरकार ने IPS अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र को पीएचक्यू भेजा गया है, जबकि संजय कुमार नए कमिश्नर होंगे। उमेश जोगा को परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी मिली है।
हरियाणा के गुरुग्राम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यानी शुक्रवार को एनएसजी के मानेसर ट्रेनिंग सेंटर में नेशनल आईईडी डेटा मैनेजमेंट सिस्टम का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अत्याधुनिक सिस्टम के माध्यम से आतंकवादी घटनाओं और आईईडी विस्फोटों से जुड़े डेटा का वैज्ञानिक विश्लेषण पहले से अधिक तेज और सटीक तरीके से संभव हो सकेगा।
दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम के समर्थन में नारेबाजी का वीडियो मंगलवार को सामने आने के बाद हड़कंप मचा गया। वीडियो 35 सेकेंड का है। इसमें छात्र मोदी-शाह की कब्र खुदेगी, जेएनयू की धरती पर नारे लगाते और गाते देखे जा सकते हैं।
पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा-14 साल में बंगाल भय, भ्रष्टाचार और घुसपैठ का शिकार हुआ है। शाह ने दावा किया कि 2026 में भाजपा की सरकार बनने पर घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर किया जाएगा।






















