सतना शहर के कई इलाकों में इन दिनों गंदे पानी की आपूर्ति से लोग परेशान हैं। नगर निगम के अनुसार, इस समस्या की मुख्य वजह पेयजल व्यवस्था नहीं बल्कि शहर में चल रहे निर्माण और विकास कार्य हैं, जिनके चलते कई स्थानों पर पेयजल सप्लाई लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
मध्य प्रदेश के मक्सी में पटरी टूटने से मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए। उज्जैन से विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। जानें हादसे की पूरी जानकारी और रेल यातायात की स्थिति।
मध्य प्रदेश के भिंड जिले के लहार में टूटी पुलिया से एक ट्रैक्टर ट्राली नीचे नहर में जा गिरी। इस हादसे में ट्रैक्टर में सवार तीन किसानों की मौत हो गई। तीनों किसान यूपी में अपनी उपज बेचकर वापस लौट रहे थे। हादसा बीती देर रात हुआ।
सतना जिला अस्पताल में मरीजों की स्थिति बदहाल है। टूटी व्हीलचेयर, बिना टायर के स्ट्रेचर और अव्यवस्थित प्रबंधन के कारण मरीजों और परिजनों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। 16 व्हीलचेयर और 24 स्ट्रेचर के दावों के बावजूद अस्पताल में ठीक हालत का एक भी साधन उपलब्ध नहीं मिला। मरम्मत के नाम पर पुराने उपकरण वेल्डिंग होते नजर आए।
आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ मचने से 10 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। भारी भीड़ के कारण रेलिंग गिर गई। घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल ले जाया गया है। दावा किया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मृतकों में सबसे ज्यादा महिलाएं हैं।
त्योहारी सीजन और दिवाली पर लोग सोना खरीदने को शुभ मानते है। ऐसे में सोने की लगातार बढ़ रही कीमतों से यह आम भारतीयों की पहुंच से दूर होती जा रही है। 24 कैरेट गोल्ड को निवेश के लिए बेहतर माना जाता है। दरअसल, बुधवार को सोने के दाम में तेजी और चांदी में गिरावट रही।
सतना शहर की जर्जर और गड्ढों से पटी सड़कों ने लोगों की जान जोखिम में डाल दी है। स्टेशन रोड पर प्रेम नर्सिंग होम के सामने गड्ढे में ऑटो पलटने की घटना ने नगर निगम की लापरवाही को फिर उजागर कर दिया। सर्किट हाउस, सिविल लाइन, धवारी-महदेवा रोड सहित कई इलाकों में सड़कें मौत के जाल में तब्दील हो चुकी हैं। ऑटो चालक और आम नागरिक जिम्मेदारों की चुप्पी पर सवाल उठा रहे हैं।
सतना में मेयर योगेश ताम्रकार ने वार्ड 14 में 49 लाख से बन रही नाली की गुणवत्ता जांचते समय पैर से ठोकर मारी तो पूरी नाली टूटकर गिर गई। डस्ट और कम सीमेंट से बने इस घटिया निर्माण कार्य को देख मेयर ने संविदाकार व इंजीनियर को फटकार लगाते हुए काम दोबारा करने के आदेश दिए।
सतना-चित्रकूट मार्ग पर ग्राम पोंड़ी स्थित सेमरावल नदी पुल की टूटी रेलिंग लोगों की जान के लिए खतरा बन चुकी है। यहां से रोजाना भारी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक गुजरते हैं। कई वाहन अब तक नीचे गिर चुके हैं, गनीमत रही कि बड़ी जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर तुरंत मरम्मत नहीं हुई तो किसी भी हादसे की जिम्मेदारी प्रशासन और विभागीय अधिकारियों की होगी।
अमेरिका के भारत पर लगाए गए 50 फीसदी के भारी-भरकम टैरिफ का असर आज शेयर बाजार पर दिखने लगा है। गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई। बीएसई सेंसेक्स 481 अंक या 0.60 परसेंट गिरकर 80,305 पर खुला।






















