बड़वानी जिले के राजपुर में लोकायुक्त पुलिस ने 7,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-3 प्रदीप मंडलोई को रंगेहाथ पकड़ा। अनुकंपा नियुक्ति के बाद वेतन शुरू करने के एवज में मांगी थी रिश्वत।
सोहावल बीईओ कार्यालय में सहायक ग्रेड-3 विनय प्रजापति अब भी नौकरी कर रहे हैं, जबकि 2013 की सीपीसीटी परीक्षा में एसटीएफ ने उन्हें संदिग्ध पाया था। प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद विभागीय कार्यवाही न होने से सवाल खड़े हो रहे हैं।
रीवा में 6वीं और 9वीं के छात्रों को नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना में गड़बड़ी सामने आई है। बीईओ ने वितरण समारोह आयोजित करने के बजाय प्राचार्यों को खुद साइकिल उठाकर स्कूल लाने का आदेश दिया, परिवहन खर्च भी नहीं दिया। कई प्राचार्यों को नोटिस भेजा गया, जबकि स्टॉक खत्म हो चुका था। कई स्थानों पर छात्रों को जंग लगी और खराब साइकिलें दी गईं, वहीं प्रति साइकिल 10 रुपये के उपयोग पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
सतना जिले के स्कूलों में विज्ञान प्रयोगशालाएं बंद मिलीं तो जिम्मेदार प्राचार्य होंगे कार्रवाई के पात्र। पठन-पाठन व्यवस्था में कमी पाई गई तो बीईओ और बीआरसी पर भी गिरेगी गाज। कलेक्टर सतीश कुमार एस ने समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश। परीक्षा परिणाम सुधार, लैब संचालन, पुस्तक वितरण और अभिभावक संवाद को लेकर भी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए।
रीवा जिले की ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा सोनी पर स्कूल निरीक्षण के नाम पर शासन की राशि के दुरुपयोग, गैर अनुबंधित वाहन उपयोग, शिक्षकों को कार्यालय में अटैच कर गैर शैक्षणिक कार्य कराने और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायत के बाद डीईओ ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। मामला शिक्षकों के वेतन, जीपीएफ और पेंशन प्रकरणों की लापरवाही से भी जुड़ा है।

















