सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मौजूदा सीजन के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने भारतीय घरेलू क्रिकेट में हलचल मचा दी है। असम के चार खिलाड़ियों पर भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होने के गंभीर आरोप लगे हैं। असम क्रिकेट एसोसिएशन ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए चार खिलाड़ियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया है।
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पत्नी ने पति संतोष भगत की हत्या कर शव को मैरून रंग के सूटकेस में छिपा दिया और मौके से फरार हो गई। 8 नवंबर को विवाद के बाद हुई हत्या, आरोपी पत्नी मंगरिता भगत की तलाश में पुलिस टीम मुंबई भेजी गई है।
हनुमना के ग्रामीण आंगनवाड़ी केंद्रों की जांच में खुलासा-आधे से ज्यादा केंद्रों पर हमेशा ताला, बच्चों का पोषण आहार दुकानदारों को बेचा जाता है, खिलौने और सामग्री कार्यकर्ताओं के घरों में, सुपरवाइजर–ठेकेदारों की मिलीभगत से लाखों का गोरखधंधा।
मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं जांच एजेंसियां भ्रष्टों पर शिकंजा कस रही हैं। दरअसल, सीबीआई की टीम ने बुधवार को जबलपुर ऑर्डनेंस फैक्टरी में छापामार कार्रवाई की। यहां से डीजीएम दीपक लांबा को पूछताछ के लिए उठाया है।
सतना केन्द्रीय जेल में सुरक्षा की पोल खुली—एक सजायाफ्ता कैदी के पास चालू हालत में मोबाइल मिला। कैसे पहुंचा मोबाइल बैरक के अंदर? क्या जेलकर्मियों की मिलीभगत है? जांच शुरू, कोलगवां पुलिस को पत्र।
23 जुलाई को चंद्रशेखर आजाद जयंती पर पढ़ें भारत के महान क्रांतिकारी की शौर्यगाथा। जानें उनका जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और "आजाद ही रहा हूँ, आजाद ही मरूँगा" का संकल्प।
मध्यप्रदेश के किसानों पर धनवर्षा होने वाली है। दरअसल, अब किसानों को बीमा क्लेम की बड़ी राशि मिलने वाली है। किसानों को हफ्तेभर में 1450 करोड़ रुपए का बीमा क्लेम पेमेंट होने वाला है। यह रबी की दो फसल और खरीफ की एक फसल का बीमा क्लेम होगा।
भोपाल रेल मंडल के यात्रियों के लिए खुशखबरी! 18 ट्रेनों के प्रायोगिक हाल्ट को अशोक नगर, मुंगावली, बदरवास और खिरकिया स्टेशनों पर अगले आदेश तक बढ़ा दिया गया है। जानें पूरी सूची और समय।




















