केंद्र सरकार ने देश के विकास के लिए 2,19,353 करोड़ रुपये के मेगा प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी। इसमें सेमीकंडक्टर 2.0, वाराणसी एलिवेटेड कॉरिडोर और यूरिया नीति सहित कई बड़ी घोषणाएं शामिल हैं।
रायपुर कर्चुलियान ब्लॉक के पड़रिया गांव में खाद की कालाबाजारी पकड़ी गई, जहां दुकान संचालक 560 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से यूरिया बेच रहा था। नायब तहसीलदार की कार्रवाई में दुकान सीज कर दी गई। वहीं गंगेव में भी 500 रुपये प्रति बोरी की दर से यूरिया बेच दी गई, जिससे किसानों में आक्रोश है।
रीवा जिले में किसानों से महंगे दाम पर खाद बेचने की शिकायतों के बाद एसडीएम वैशाली जैन ने खुद ग्राहक बनकर जांच की। मुंह ढककर दुकान पहुंचीं एसडीएम ने जब तीन गुना दाम पर खाद लेने की बात की तो दुकानदार तैयार हो गया। तुरंत प्रशासन ने छापा मारकर दुकान सीज कर दी और स्टोर से स्टॉक जब्त किया। यूरिया की ब्लैक मार्केटिंग पर बड़ा एक्शन, जिला विपणन अधिकारी की लापरवाही पर भी उठे सवाल।
सतना जिले के मैहर में खाद संकट गहराने से नाराज़ किसानों ने एसडीएम कार्यालय का घेराव कर तोड़फोड़ की। प्रशासन के दावों के बावजूद यूरिया व डीएपी खाद की किल्लत से किसान परेशान, खरीफ सीजन प्रभावित।
रीवा में यूरिया खाद को लेकर भारी भीड़ और हंगामा। डबल लॉक से 2244 किसानों को वितरण, अभी 1245 एमटी स्टॉक मौजूद। उमरी में किसानों ने सिरमौर-रीवा मार्ग जाम किया। प्रशासन का दावा—पर्याप्त खाद उपलब्ध, जल्द स्थिति सामान्य होगी।
रीवा जिले के सिरमौर में यूरिया खाद संकट गहराया। किसान 6 दिन से लाइन में लग रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल रही। धान की फसल पीली पड़ने लगी, पुलिस और प्रशासन पर लापरवाही व अभद्रता के आरोप।
सतना जिले में खाद की किल्लत के बीच कालाबाजारी का मामला सामने आया है। कोठी के सोनी ट्रेडर्स द्वारा किसानों से यूरिया की एक बोरी 500 रुपए में बेचने की शिकायत पर प्रशासन ने दुकान सीज कर दी और लाइसेंस निरस्त करने का प्रस्ताव भेजा। एसडीएम और तहसीलदार की मौजूदगी में कार्रवाई हुई।
सतना जिले में खाद की भारी किल्लत से किसान हलाकान हैं। टोकन मिलने के बाद भी किसानों को केवल दो-दो बोरी खाद मिल रही है। नाराज किसानों ने मार्कफेड गोदाम के सामने खाद से लदे ट्रकों को रोककर हंगामा किया और सतना-चित्रकूट मार्ग बाधित कर दिया। पूर्व विधायक कल्पना वर्मा ने ज्ञापन सौंपकर प्रशासन पर लापरवाही व किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज करने का आरोप लगाया।
सिंगरौली जिले के ठरकठैला गांव में पुलिस और तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई में 168 बोरी अवैध यूरिया खाद बरामद की गई। खाद की कालाबाजारी से किसान परेशान होकर सड़क पर उतरे और बरका तिराहा मार्ग जाम कर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कलेक्टर से बातचीत कर सोमवार से किसानों को खाद वितरण का भरोसा दिलाया।
रीवा में किसानों को आखिरकार यूरिया की किल्लत से राहत मिली। 2600 एमटी खाद की रैक रेलवे स्टेशन पहुंची, जिसमें से 1300 एमटी सहकारी समितियों को आवंटित हुई है। सोमवार से 35 समितियों के माध्यम से किसानों को यूरिया वितरण शुरू होगा। सीधी, ब्यौहारी और प्राइवेट दुकानदारों को भी हिस्सा आवंटित किया गया है।






















