सतना के सर्किट हाउस चौक और ओवरब्रिज पर लगे भीषण जाम में एम्बुलेंस, स्कूल बसें और सैकड़ों वाहन फंस गए। करीब 40 मिनट तक यातायात बाधित रहा, जिससे ट्रैफिक प्रबंधन की तैयारियों पर गंभीर सवाल उठे।
रीवा के गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। स्टाफ की तत्परता से सभी नवजातों को सुरक्षित स्थानांतरित कर बड़ा हादसा टाल दिया गया।
सीधी जिले के कसिहवा गांव में शॉर्ट सर्किट से कच्चे मकान में आग लगने से तीन मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता की घोषणा की है, जबकि प्रशासन राहत कार्य में जुटा है।
मध्य प्रदेश के सीधी (Sidhi) में जमोड़ी के काशीहवा गांव में शॉर्ट सर्किट से एक कच्चे मकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में घर के अंदर बंद 3 मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। परिजनों ने फायर ब्रिगेड पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाया है।
कोलकाता के साल्ट लेक स्थित आनंदालोक अस्पताल में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग के बीच 70 मरीजों को सुरक्षित बचाया गया। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
रीवा में बिजली विभाग की लापरवाही से शॉर्ट सर्किट से आग लगने से अमिलिया गांव में 40 बीघा गेहूं की फसल जल गई। किसानों को भारी नुकसान हुआ और मुआवजे की मांग तेज हो गई।
इंदौर के तिलक नगर में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से हुए अग्निकांड में 8 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आईआईटी विशेषज्ञों से जांच के आदेश दिए हैं।
जमुई पहुंचीं बिहार की खेल और आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने जिले भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओ से सर्किट हाउस में मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने न सिर्फ खेल, विकास और राजनीति से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की, बल्कि अपनी शादी के सवाल पर भी दिलचस्प अंदाज में जवाब भी दिया।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के सैर सपाटा के समीप स्थित सायाजी होटल के स्टोर रूम में आज आग लग गई। इससे यहां रखा टेंट का सामान जलकर राख हो गया। डेढ़ घंटे बाद आग काबू में आ सकी। आग की वजह से होटल में अफरा-तफरी का माहौल भी बन गया।
ईदगाह रेलवे स्टेशन के पास एस्सार गेस्ट हाउस में सोमवार सुबह 5.45 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। रिसेप्शन के पास तारों में शार्ट सर्किट से आग लगने पर पूरे रेस्टोरेंट में धुआं भर गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने गेस्ट हाउस से 17 लोगों को सुरक्षित बाहर निकला। एक घंटे प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया।






















