भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान और चीन को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने बताया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' ने आतंक के ढांचे को तोड़ा है और भारत किसी भी दुस्साहस का जवाब देने को तैयार है।
भारतीय वायुसेना की ताकत कहा जाने वाले मिग-21 एयरक्राफ्ट रिटायर हो गया। चंडीगढ़ एयरबेस में फाइटर जेट को विदाई दी गई। अब विमान की सेवाएं आधिकारिक तौर पर खत्म हो जाएंगी। विदाई समारोह में एयरफोर्स चीफ एपी सिंह ने 23 स्क्वाड्रन के 6 जेट के साथ आखिरी उड़ान भरी।
रीवा के टीआरएस कॉलेज में आयोजित युवा अभिप्रेरण कार्यक्रम में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने छात्रों को राष्ट्र सेवा, अनुशासन और आत्मसंयम के मूल मंत्र दिए। उन्होंने युवाओं को नशामुक्त भारत की शपथ दिलाई और भारत को 21वीं सदी का अग्रणी राष्ट्र बनाने में उनकी भूमिका पर बल दिया।















