इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट को बम की धमकी के बाद बुल्गारिया में उतारा गया। एयरबस ए-320 रविवार रात तेल अवीव से वियना जा रहा था। खतरे की सूचना के बाद बुल्गारिया की वायुसेना ने विमान को एस्कॉर्ट करने के लिए मिग-29 लड़ाकू विमान भेजा।
दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के विमान (एफजेड-1073) में आसमान के बीचोबीच रोंगटे खड़े कर देने वाली खौफनाक वारदात के बाद पूरे देश का सिर फक्र से ऊंचा करने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बातचीत की।
दुबई से तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान को हाईजैक कर लेने की खबर सामने आई है। इस विमान को सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया है। इजरायल के Ynet की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान ने एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा।
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाराणसी से देर रात नवी मुंबई के लिए उड़ान भर रही अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी-1430 बर्ड स्ट्राइक की घटना के बाद वापस एयरपोर्ट लौट आई। उड़ान भरने के दौरान विमान से पक्षी के टकराने के बाद पायलट ने विमान को वापस एयरपोर्ट लाने का निर्णय लिया।
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बीती देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की धमकी भरी एक पर्ची मिली। हालांकि, जांच के बाद यह धमकी पूरी तरह अफवाह साबित हुई।
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज इंदौर पहुंचीं। देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनका स्वागत किया। वहीं मुख्यमंत्री ने इंदौर पहुंचने पर वीर हनुमान मंदिर स्थित ऐतिहासिक बावड़ी का अवलोकन किया।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह एअर इंडिया की दिल्ली-रायपुर उड़ान बर्ड हिट की चपेट में आ गई। विमान की लैंडिंग के दौरान पक्षी टकराने की घटना हुई, जिसके बाद एहतियात के तौर पर विमान का तकनीकी निरीक्षण किया गया।
असम में भारतीय वायु सेना का एक एएन-32 विमान आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में लैंडिंग के बाद आग लग गई और विस्फोट की आवाज सुनाई दी। विमान दो हिस्सों में बंट गया। दरअसल, वायुसेना का एएन-32 परिवहन विमान असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर क्रैश हो गया है।
काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान तुर्की एयरलाइंस के एक विमान के टायर में आग लग गई। राहत की बात यह है कि समय रहते आग बुझा दी गई है और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एयरपोर्ट सुरक्षा के एसपी के अनुसार, तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट टीके 726 इस्तांबुल से काठमांडू आ रही थी और लैंडिंग के समय उसके टायर में आग लग गई।






















