संसद के मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्षी सांसदों ने मकर द्वार पर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं है। अपने बयान के तुरंत बाद, राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कई एआई निर्मित तस्वीरें पोस्ट कर हलचल मचा दी।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 के प्लेआफ का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। अब टूर्नामेंट निर्णायक दौर में प्रवेश कर चुका है, जहां सभी टीमों के बीच प्लेआफ को लेकर जंग दिलचस्प हो गई है। ऐसे में सभी को इस बात का इंतजार था कि बोर्ड 70 लीग मैचों के बाद का शेड्यूल कब जारी करेगा।
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा के निर्वाचन को लेकर आज यानी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होगी। दोपहर तक इस मामले में सुप्रीम कोर्ट निर्णय दे सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिगेड रैली से पहले जमकर बवाल हुआ है। गिरीश पार्क इलाका रणक्षेत्र बन गया। आरोप है कि मोदी की ब्रिगेड रैली में जा रही भाजपा समर्थकों की गाड़ियों पर पुलिस की मौजूदगी में टीएमसी के समर्थकों द्वारा ईट पत्थर बरसाए गए, जिसमें कई समर्थक लहूलुहान हो गए। कई वाहनों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला में बसंत पंचमी और नमाज अदा कराने के दौरान टकराव के हालात न बने, इसके लिए तगड़े पुलिस बल का इंतजाम किए गए हैं। अफसरों ने दस साल पहले यानी 2016 में अपनाए गए फार्मूले पर भरोसा जताया है। तब दोनों समाज आमने-सामने नहीं हुए थे और भोजशाला खाली कराने की नौबत भी नहीं आई थी।


















