भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 के प्लेआफ का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। अब टूर्नामेंट निर्णायक दौर में प्रवेश कर चुका है, जहां सभी टीमों के बीच प्लेआफ को लेकर जंग दिलचस्प हो गई है। ऐसे में सभी को इस बात का इंतजार था कि बोर्ड 70 लीग मैचों के बाद का शेड्यूल कब जारी करेगा।

बीसीसीआई ने कहा-बंगलूरू नहीं होगा प्लेआफ का मैच
मेजबानी बदलने को लेकर नया विवाद भी खड़ा हो गया
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 के प्लेआफ का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। अब टूर्नामेंट निर्णायक दौर में प्रवेश कर चुका है, जहां सभी टीमों के बीच प्लेआफ को लेकर जंग दिलचस्प हो गई है। ऐसे में सभी को इस बात का इंतजार था कि बोर्ड 70 लीग मैचों के बाद का शेड्यूल कब जारी करेगा। अब जब शेड्यूल जारी हो चुका है तो उससे ज्यादा चर्चा बंगलूरू से फाइनल की मेजबानी छीने जाने को लेकर हो रही है। बोर्ड ने बंगलूरू से फाइनल की मेजबानी लेकर अहमदाबाद को दे दी है। फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दरअसल, आईपीएल का फाइनल बंगलूरू में होना तय माना जा रहा था। आमतौर पर अगला फाइनल डिफेंडिंग चैंपियन के होम ग्राउंड पर खेला जाता है, लेकिन बीसीसीआई ने अचानक स्थान बदलते हुए फाइनल अहमदाबाद को दे दिया।

बयान बना विवाद का कारण
बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने अपने बयान में कहा भी है, बंगलुरु को मूल रूप से फाइनल की मेजबानी सौंपी गई थी, लेकिन स्थानीय संघ और प्रशासन की कुछ आवश्यकताओं के कारण, जो बीसीसीआई के तय दिशा-निर्देशों और प्रोटोकॉल के दायरे से बाहर थीं, स्थान को बदल दिया गया। यही बयान अब विवाद का कारण बन गया है, क्योंकि फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसी कौन सी शर्तें थीं, जिनकी वजह से बंगलूरू से मेजबानी वापस लेनी पड़ी।
तरह-तरह की चर्चाएं शुरू
मीडिया रिपोर्र्ट में यह भी बताया जा रहा है कि टिकट विवाद के कारण फाइनल की मेजबानी बंगलूरू से छीनी गई है। हालांकि सबसे बड़ी पहेली यही है कि बंगलूरू से फाइनल छिनना सिर्फ प्रशासनिक मामला था, या इसके पीछे कुछ और कहानी छिपी है। इस पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
तीन शहरों में होंगे प्लेआफ मुकाबले
इस बार आईपीएल के प्लेआफ तीन अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने इसे विशेष परिस्थिति बताया है। बोर्ड ने कहा-आपरेशनल और लॉजिस्टिक वजहों आईपीएल 2026 प्लेआफ इस सीजन तीन स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे।
प्लेआफ का पूरा शेड्यूल
क्वालिफायर-1: 26 मई को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला होगा। इस मुकाबले में अंक तालिका की शीर्ष दो टीमें भिड़ेंगी। विजेता सीधे फाइनल में पहुंचेगा।
एलिमिनेटर- 27 मई का न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में होगा। तीसरे और चौथे स्थान की टीमों के बीच मुकाबला। हारने वाली टीम बाहर होगी।
क्वालिफायर-2- 29 मई को न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) होगा। क्वालिफायर-1 की हारने वाली टीम बनाम एलिमिनेटर की विजेता टीम। जीतने वाली टीम फाइनल में और हारने वाली टीम बाहर।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
क्वालिफायर-1 की विजेता टीम और क्वालिफायर-2 की विजेता टीम के बीच 31 मई को सीजन का खिताबी मुकाबला होगा। पिछला फाइनल भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। उस मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। यानी दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लगातार दूसरा फाइनल होना अब तय है। इससे पहले भी यह मैदान बड़े आईपीएल मुकाबलों और फाइनल की मेजबानी कर चुका है। वहीं, आईपीएल 2024 का फाइनल चेपॉक में खेला गया था, क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स ने 2023 में खिताब पर कब्जा जमाया था।
पांच साल में चार बार अहमदाबाद मेजबान
यानी लगातार दो साल से विजेता टीम के होम ग्राउंड को फाइनल की मेजबानी नहीं मिल रही है। आईपीएल 2023 का फाइनल अहमदाबाद में खेला गया था, क्योंकि 2022 में गुजरात टाइटंस ने खिताब पर कब्जा जमाया था। आईपीएल 2022 का फाइनल भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें गुजरात ने राजस्थान को हराया था। आईपीएल 2021 का फाइनल दुबई में खेला गया था। यानी पिछले पांच साल में चार बार अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम ही आईपीएल फाइनल का मेजबान रहा है। सभी टीमों की नजर टॉप-दो में खत्म करने पर होगी ताकि सीधे क्वालिफायर-1 खेल सकें।
यह भी पढ़िए....
आईपीएल-2026: विधायकों के टिकट पर टकराव...फाइनल मैच के वेन्यू को लेकर असमंजस बरकरार
IPL 2026: बांग्लादेश ने आईपीएल ब्रॉडकास्ट पर से बैन हटाया, भारत के साथ सीरीज है बड़ी वजह
IPL 2026 Schedule PDF: आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल जारी, जानें कब और किसके बीच होंगे मैच


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए BCCI ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल कप्तान होंगे, वहीं यशस्वी जायसवाल को बाहर रखा गया है। विराट कोहली की फिटनेस पर सबकी नजरें।
भारत के सबसे युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने आज एक बार फिर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया। जी हां... श्रीलंका-ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के खिताबी मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का जलवा देखने को मिला। रविवार को दांबुला के रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में वैभव ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।
वैभव सूर्यवंशी को लेकर उठे विवादों के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला। आगामी इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर युवा खिलाड़ी के साथ रहेंगे उनके माता-पिता।
भारतीय क्रिकेट टीम के एक और खिलाड़ी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जी हां... इशान किशन ने तीन साल बाद भारत के वनडे सेटअप में वापसी की और उन्होंने दिखा दिया कि वो वनडे टीम में शामिल किया जाने के हकदार हैं। इशान ने अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के लिए अहम शतकीय पारी खेली और टीम के स्कोर को 402 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
फीफा वर्ल्ड कप-2026 में अर्जेंटीना ने अपने खिताब बचाने के अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए अल्जीरिया को 3-0 से हराया। इस जीत के नायक लियोनेल मेसी रहे। मेसी ने वर्ल्ड कप में अपने गोलों की संख्या 16 तक पहुंचाकर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे के सर्वाधिक गोलों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
आईसीसी की ताजा महिला टी20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रगति की है।
FIFA World Cup 2026 में सोमाली रेफरी उमर अब्दुलकादिर ऑर्टन को अमेरिका में एंट्री नहीं मिली। फीफा ने मानवीय आधार पर उन्हें टूर्नामेंट की पूरी फीस देने का फैसला किया है।
आईपीएल-2026 में अपने विस्फोटक बल्लेबाजी से गदर मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी का बल्ला ट्राई सीरीज में खामोश हो गया है। आज यानी सोमवार को इंडिया-ए की ओर से श्रीलंका-ए के खिलाफ के मुकाबले में भी 15 साल के वैभव बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मोरक्को ने ब्राजील को 1-1 की बराबरी पर रोका। इस मैच में मोरक्को फुटबॉल टीम ने वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार पूरी तरह विदेशों में जन्मे 11 खिलाड़ियों की शुरुआती प्लेइंग-11 मैदान में उतारकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ आज बर्मिंघम में आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला खेलेगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करना चाहेगी।