कोटा मंडल के लूणी रीछा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में लगी भीषण आग। 68 यात्री सुरक्षित, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर रेल यातायात प्रभावित। जानिए पूरी डिटेल।
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के साथ ही सिंहस्थ-2028 की व्यापक तैयारियां राज्य सरकार ने शुरू कर दी है। मंदिर प्रबंधन लोगों की सुविधा और दर्शन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े बदलाव करने जा रहा है।
मध्य प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने आज यानी बुधवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। डॉ. मोहन यादव सरकार का ये तीसरा और बतौर वित्त मंत्री देवड़ा का सातवां बजट है। मध्यप्रदेश में पहली बार डिजिटल बजट पेश किया गया है।
टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर इतिहास दोहराया। 19 साल बाद फिर मिली जीत।
उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने आज अपना 10वां बजट पेश किया। बजट में पेश होने से पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट टैबलेट के साथ पूजा-अर्चना की। फिर वित्त मंत्री ने सरकार की सराहना में शायरी पढ़ी- सितारा बनकर आसमां में वही चमकते हैं... इस पर सदस्यों ने ताली बजातर स्वागत किया।
महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर 24 घंटे दर्शनार्थियों के लिए खुला रहेगा। इस वजह से प्रतिदिन रात साढ़े आठ बजे होने वाली शयन आरती नहीं होगी। महापर्व पर भगवान शिव भी रतजगा करेंगे। ज्योतिर्लिंग मंदिर की फूलों से सजावट की जाएगी।
दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ हुई बैठक के बाद मध्यप्रदेश में ताबड़तोड़ नियुक्तियों का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर एमपी कांग्रेस के संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले ने 18 जिलों में संगठन महासचिवों की नियुक्ति की है।



















