दिल्ली की रेखा सरकार महिलाओं, बुजुर्गों और छात्रों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सेफ दिल्ली ऐप लॉन्च करने जा रही है। यह आधुनिक तकनीक पर आधारित है। आपात स्थिति में बोलकर या वॉयस कमांड के जरिए ऐप को एक्टिवेट किया जा सकेगा।

जीपीएस ट्रैकिंग, लाइव आडियो-वीडियो स्ट्रीमिंग सुविधाए होंगी
सीधे पुलिस कंट्रोल रूम से जुड़ेगा, अब त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली की रेखा सरकार महिलाओं, बुजुर्गों और छात्रों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सेफ दिल्ली ऐप लॉन्च करने जा रही है। यह आधुनिक तकनीक पर आधारित है। आपात स्थिति में बोलकर या वॉयस कमांड के जरिए ऐप को एक्टिवेट किया जा सकेगा। यह पहल दिल्ली पुलिस के हिम्मत प्लस जैसे मौजूदा सुरक्षा उपायों को और अधिक उन्नत और विस्तृत करने के लिए की जा रही है। दरअसल, सरकार महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने और पुलिस के कार्रवाई के समय को कम करने के लिए जल्द ही एक आपातकालीन अलर्ट सिस्टम के रूप में सेफ दिल्ली मोबाइल एप तैनात करेगी। इस एप में जीपीएस ट्रैकिंग और लाइव आडियो-वीडियो स्ट्रीमिंग आदि की भी सुविधा होगी। इस एप को सीधे पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा, ताकि उच्च जोखिम वाली स्थितियों, विशेषकर महिलाओं से जुड़े मामलों में तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। पूरे शहर में इसे लागू करने का प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट के सामने रखे जाने की संभावना है।
एप्लिकेशन की खासियतें
इस एप्लिकेशन का एक ट्रायल वर्जन हाल ही में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सामने प्रस्तुत किया गया था, जिनके पास राजधानी में महिला एवं बाल विकास विभाग का प्रभाग भी है। इस सिस्टम की क्षमताओं में वॉयस-इनेबल्ड एक्टिवेशन, रीयल-टाइम आॅडियो-वीडियो फीड और सीधे पुलिस मॉनिटरिंग रूम में लोकेशन स्ट्रीमिंग शामिल है, जिससे कानून प्रवर्तन एजेंसियां गंभीर घटनाओं पर तुरंत और प्रभावी ढंग से कार्रवाई कर सकेंगी।
अपराध ने बढ़ाई चिंता, सरकार सक्रिय
दिल्ली के अधिकारी ने कहा-यह एप्लिकेशन असुरक्षित रास्तों, सुनसान इलाकों, खराब रोशनी वाले रास्तों और लिंग आधारित हिंसा के मामलों में महिलाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगा। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध के आंकड़े चिंताजनक बने हुए हैं।
सुरक्षा प्रणाली का बढेगा दायरा
इधर, एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में 2024 में दुुष्कर्म के 1,058 केस दर्ज किए गए थे, जो सभी प्रमुख महानगरों में सबसे अधिक थे। हालांकि दिल्ली पुलिस के हिम्मत प्लस एप और पिंक पुलिस बूथ जैसी समान पहलें पहले भी शुरू की गई हैं, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि नए एप्लिकेशन से इन प्रयासों को और मजबूती मिलने तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली का दायरा बढ़ने की उम्मीद है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।