उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में खाली पांचों सीट पर आज नए मंत्रियों ने शपथ ली। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रिटा. गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे।
मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि मुख्यमंत्री दुधारू पशुप्रदाय योजना सबसे गरीब के जीवन में खुशहाली लाने का उपक्रम है। योजना की प्रक्रियाओं और क्रियान्वयन में गरीब के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उनके हितों की अनदेखी सहन नहीं की जाएगी।
इंदौर की देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में आज यानी मंगलवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पहुंचे राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 221 स्टूडेंट को पीएचडी की उपाधि दी। दो साल के बाद हो रहे इस आयोजन में विभिन्न परीक्षाओं में अव्वल रहे 150 स्टूडेंट को गोल्ड मेडल भी दिया गया।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज यानी सोमवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषणा के साथ शुरू हुआ, लेकिन राज्यपाल ने अभिभाषण मात्र 2 मिनट 1 सेकेंड में ही खत्म कर दिया। राज्यपाल ने अभिभाषण के शुरुआत के दो पैरा पढ़े और अभिभाषण के अंत का पैरा पढ़ा।
मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की आज यानी सोमवार से हंगामेदार शुरुआत हुई। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने बीच-बीच में टोकाटाकी कर हंगामा खड़ा किया। इसी बीच अभिभाषण पूरा होने के बाद सदन की कार्रवाई मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। दरअसल, सदन की कार्यवाही के प्रारंभ में संपूर्ण छह छंदों में वंदे मातरम् का गायन हुआ।
मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज यानी सोमवार से प्रारंभ होने जा रहा है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण से इसकी शुरुआत होगी, जिसमें सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ आगामी वर्ष का रोडमैप भी बताया जाएगा।
2026 के पहले मौद्रिक नीति समिति के फैसलों का एलान भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने किया। केंद्रीय बजट और हाल ही में हुए भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद यह पहली नीतिगत समीक्षा है, जिस पर दलाल स्ट्रीट और आर्थिक जगत की निगाहें टिकी थी।
तमिलनाडु सरकार और राज्यपाल आरएन रवि के बीच एक बार फिर तकरार सामने आई है। यही नहीं, राज्यपाल विधानसभा सत्र को बीच में छोड़कर बाहर चले गए। उन्होंने तमिल एंथम के बाद राष्ट्रगान बजाने की मांग की थी।




















