कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 17 रुपए तक महंगा हो गया है। रविवार से मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आने पर नंबर के साथ कॉलर का असली नाम भी दिखेगा। टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे में रहने वाले वाहन मालिकों को 1 साल का लोकल फास्टैग पास मिलेगा।
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के थाना दमुआ थाना अंतर्गत बालाघाट से इंदौर जाने वाली बस क्र. एमपी 09 एटी 0059 जो बस का ब्रेक फेल होने के कारण दमुआ झिरीघाट में टकरा गई। जहां बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए।
बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में शामिल और दिग्गज उद्योगपति रविंद्र किशोर सिन्हा (RK Sinha) का दिल्ली में निधन हो गया है। प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के करीबी रहे आरके सिन्हा लंबे समय से अस्वस्थ थे।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशीबाई का शुक्रवार सुबह भोपाल के एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे लगभग 76 वर्ष की थीं और पिछले एक सप्ताह से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती थीं।
ICAI ने CA Inter September 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। मुंबई के नील राजेश शाह और नासिक की चंदक साक्षी ने AIR 1 हासिल की है। देखें पूरी टॉपर्स लिस्ट और पास प्रतिशत।
इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट को बम की धमकी के बाद बुल्गारिया में उतारा गया। एयरबस ए-320 रविवार रात तेल अवीव से वियना जा रहा था। खतरे की सूचना के बाद बुल्गारिया की वायुसेना ने विमान को एस्कॉर्ट करने के लिए मिग-29 लड़ाकू विमान भेजा।
मध्यप्रदेश के कृषि विभाग के कर्मचारियों के पदोन्नति समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्षों से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि पदोन्नति का काम टाला नहीं जा सकता और हर साल समय पर डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) की बैठक होनी चाहिए।
दुबई से तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान को हाईजैक कर लेने की खबर सामने आई है। इस विमान को सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया है। इजरायल के Ynet की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान ने एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा।
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में लिवर कैंसर के कारण निधन हो गया है. पिछले 15 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे. उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।






















