बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के चोरनिया में छापेमारी के दौरान पुलिस और ग्रामीणों में झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस की फायरिंग में 60 साल के वृद्ध जगतवीर राय की मौत गोली लगने से हो गई। वृद्ध के सीने में गोली लगी है।
मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बनी सड़कों पर अब सार्वजनिक परिवहन चलेगा। मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली 10 IAS अधिकारियों की टीम करेगी मॉनिटरिंग।
पन्ना जिले के करिया से पलोही तक बनी 4.20 किमी सड़क की मरम्मत पर 80 लाख खर्च होने थे, लेकिन अब तक सिर्फ बोर्ड की पुताई हुई। ग्रामीणों ने ठेकेदार और अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
छतरपुर के गांव बहादुरपुर के किसान बिहारी लाल पटेल ने यूट्यूब से प्रेरित होकर दुर्लभ सिक्कों और करंसी का अद्भुत संग्रह खड़ा किया। प्रसिद्ध कॉइन कलेक्टर राज ज्ञानी से प्रेरित इस जुनूनी व्यक्ति की कहानी हर किसी को प्रेरित कर सकती है।
















