मध्य प्रदेश के जबलपुर लोकायुक्त पुलिस की विशेष टीम ने आज यानी शनिवार तड़के वित्तीय अनियमितताओं और आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक बड़ी छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। डीएसपी रेखा प्रजापति, निरीक्षक जितेंद्र यादव, राहुल गजभिए एवं शशि मस्कुले की टीम ने रिहायशी मकान पर दबिश देकर बेनामी वित्तीय दस्तावेजों, बैंक खातों, फिक्स डिपॉजिट और निवेश पत्रों को जब्त किया।

छापे के दौरान टीम ने आय से 550 फीसदी से अधिक संपत्ति की उजागर
वैध आय 1 करोड़, जबकि 6.43 करोड़ का निवेश और खर्च बरामद
सिवनी-जबलपुर के ठिकानों पर दबिश, आईटी-ईडी के रडार पर

जबलपुर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के जबलपुर लोकायुक्त पुलिस की विशेष टीम ने आज यानी शनिवार तड़के 4.30 वित्तीय अनियमितताओं और आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक बड़ी छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। सिवनी जिले के क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज प्रशिक्षण केंद्र में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 (बाबू) सुभाष शर्मा के जबलपुर स्थित आवासीय परिसरों और पाटन तहसील स्थित फार्म हाउस सहित कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई। जांच और संपत्तियों के मूल्यांकन में बड़े पैमाने पर बेनामी संपत्ति उजागर हुई है। लोकायुक्त डीएसपी रेखा प्रजापति के अनुसार, सुभाष शर्मा के खिलाफ प्राप्त शिकायत के प्राथमिक सत्यापन के बाद यह कार्रवाई की गई। अधिकारी की सेवा अवधि के दौरान वैध स्रोतों से अर्जित आय और उनके व्यय व निवेश के अंतर ने कर-विशेषज्ञों को भी चौंका दिया है।

कुल संपत्ति 6.43 करोड़ मिली
सुभाष शर्मा को सेवा अवधि के दौरान वेतन से 1 करोड़ की आय हुई। वहीं, अब तक उनके द्वारा किए गए कुल खर्च और अर्जित संपत्तियों का मूल्य 6 करोड़ 43 लाख आंका गया है। इस आधार पर उनकी ज्ञात आय की तुलना में करीब 550 से 600 प्रतिशत अधिक संपत्ति सामने आई है।
एक साथ छापेमारी: वित्तीय अपराधों के सूक्ष्म विश्लेषण के लिए लोकायुक्त द्वारा गठित अलग-अलग टीमों ने एक साथ कार्रवाई की।
जबलपुर निवास परिसर: डीएसपी रेखा प्रजापति, निरीक्षक जितेंद्र यादव, राहुल गजभिए एवं शशि मस्कुले की टीम ने रिहायशी मकान पर दबिश देकर बेनामी वित्तीय दस्तावेजों, बैंक खातों, फिक्स डिपॉजिट और निवेश पत्रों को जब्त किया।
पाटन स्थित फार्म हाउस: डीएसपी नीतू त्रिपाठी के नेतृत्व वाली टीम ने पाटन तहसील के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित फार्म हाउस की भूमि के क्रय-विक्रय विलेख और निर्माण लागत की जांच की।

केंद्रीय एजेंसियां लेंगी संज्ञान
कानूनी और वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, लोकायुक्त की भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जारी इस कार्रवाई के बाद यह मामला अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों जैसे आयकर विभाग और ईडी के दायरे में भी आ सकता है।
जांच में बाबू सुभाष शर्मा और उसकी पत्नी शीला शर्मा के नाम पर कई कृषि भूमि, प्लाट, मकान और फार्म हाउस सामने आने की जानकारी दी गई है। जबलपुर में पाटन के लोहारी में करीब 1.11 करोड़, मुरगवां में करीब 25.91 लाख और गोहलपुर में करीब 47.48 लाख रुपए मूल्य की जमीन मिलने का दावा किया गया है।
करमेता में 4581 वर्गफुट भूमि की अनुमानित कीमत करीब 2.88 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा आंबेडकर कालोनी में करीब 65 लाख रुपये का दो मंजिला मकान, पारस कालोनी में करीब 10 लाख रुपए का मकान और लोहारी में करीब 52 लाख रुपए का फार्म हाउस भी जांच में सामने आया है।
बड़ा खुलासा होने की संभावना
लोकायुक्त टीमों द्वारा संपत्ति के सटीक मूल्यांकन, बैंक लॉकरों और आभूषणों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद टैक्स चोरी और अघोषित निवेश के कई और बड़े खुलासे होने की पूरी संभावना है।
यह भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश में छापा: इंदौर में बिजली कंपनी का इंजीनियर निकला धनकुबेर... 7.16 करोड़ की काली कमाई उजागर


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।