रीवा के त्योंथर तहसील कार्यालय में किसान को जमीन से बेदखली का डर दिखाकर रिश्वत मांगने वाले बाबू अनिल त्रिपाठी को लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने भोपाल में पेड़ों के चारों ओर 1 मीटर खुली जगह रखने और लहारपुर डैम में जहरीले सीवेज का प्रवाह रोकने के लिए नगर निगम और PWD को सख्त निर्देश जारी किए हैं।
जबलपुर में EOW ने नगर निगम के स्थापना बाबू राकेश शर्मा को 3000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। कर्मचारी के मेडिकल वेतन के बदले मांगी थी घूस। पढ़ें पूरी खबर।
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में शनिवार को एक पटाखा यूनिट में हुए भीषण विस्फोट में 18 लोगों की जान चली गई। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं।
कटनी जिला पंचायत में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई। बहाली की फाइल के बदले 55 हजार का मोबाइल मांगने वाला बाबू 5000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार।
मध्य प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, बुधवार की देर रात सात (7) वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं। ये तबादले एडीजी (अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक) और आईजी (पुलिस महानिरीक्षक) स्तर के अधिकारियों के हैं, जिनके प्रभार में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
मध्यप्रदेश में सरकार की लाख सख्ती के बाद भी जिलों में घूसखोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब चंबल अंचल के मुुरैना जिले में लोकायुक्त पुलिस ने जनपद पंचायत के एक घूसखोर बाबू को रंगे हाथों पकड़ा है। यह बाबू एक रिटायर कर्मचारी से घूस की दूसरी किस्त ले रहा था।
रीवा लोकायुक्त संगठन की टीम ने रामपुर बाघेलान तहसील के बाबू उपेन्द्र पांडेय को शिकायतकर्ता से 500 रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा। आरोपी अब तक तीन पेशियों में 1500 रुपए ले चुका था और चौथी पेशी के लिए भी 500 रुपए मांग रहा था। इस साल लोकायुक्त रीवा ने 18 शासकीय कर्मचारियों को रिश्वत लेते पकड़ा है।
छतरपुर जिले की जनपद पंचायत बड़ामलहरा के संबल शाखा में पदस्थ बाबू मुकेश वर्मा को लोकायुक्त सागर टीम ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मृतक संबल कार्डधारी के परिजनों की सहायता राशि जारी करने के लिए घूस मांगी गई थी। कार्रवाई के बाद कार्यालय में सन्नाटा छा गया।
सतना की राजनीति, बाबूराज, ठेकेदारी में इंजीनियरों की घुसपैठ और नेताओं की बेचैनी को लेकर सटीक कटाक्ष करती पॉवर गैलरी। संगठन में बदलाव की आहट ने नेता और अधिकारी दोनों को उलझन में डाल दिया है। पढ़िए पत्रकार धीरेन्द्र सिंह राठौर का विशेष ब्लॉग।






















