भगवान गणेश को भारत में प्रथम पूज्य माना जाता है। किसी भी शुभ काम से पहले इनकी आराधना की जाती है, लेकिन लोगों को यह जानकर हैरानी होगी कि इनकी सबसे ऊंची प्रतिमा भारत में नहीं किसी और देश में है.. जी हां, भगवान गणेश की सबसे ऊंची प्रतिमा थाईलैंड में स्थित है।
भाई दूज का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और पवित्र रिश्तों का प्रतीक माना जाता है। इस पावन अवसर पर बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। यहां स्थित सूर्य परिवार मंदिर देश का इकलौता ऐसा मंदिर है, जहां भाई-बहन के दिव्य परिवार के एक साथ दर्शन होते हैं।
मध्यप्रदेश में अब सरकारी स्कूलों की शिक्षा के आगे प्राइवेट का दबदबा सीमित नजर आने लगा है। नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले ही सरकार ने बच्चों की पढ़ाई और प्रवेश के लिए ताकत झोंक दी है। दरअसल, ग्वालियर-चंबल संभाग में इन दिनों एक बड़ा और अनोखा बदलाव देखने को मिल रहा है।
होली के पांच दिन बाद मनाया जाने वाला रंगपंचमी का पर्व इस वर्ष 8 मार्च यानी रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर धुलेंडी की तरह रंग-गुलाल के साथ उत्सव मनाया जाएगा और शहर में पारंपरिक चल समारोह भी निकाले जाएंगे।
मध्यप्रदेश के उज्जैन में अब राजा महाराजाओं के समय की परंपराएं लौटने जा रही है, जो भक्त बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आएंगे, वो भव्य द्वारों से होकर मंदिर परिसर में पहुंचेंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव की पहल के बाद ये फैसला लिया गया ह। महाकाल मंदिर पहुंचने वाले रास्तों पर प्रवेश द्वार बनेंगे।
आज 22 जनवारी-2026 को अयोध्या में आस्था, संघर्ष और संकल्प का प्रतीक बने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूरे हो गए हैं। ऐतिहासिक अनुष्ठान के साथ जिस स्वप्न ने साकार रूप लिया था, वह आज पूर्ण भव्यता के साथ देश-दुनिया के सामने खड़ा है।


















