मध्यप्रदेश में अब सरकारी स्कूलों की शिक्षा के आगे प्राइवेट का दबदबा सीमित नजर आने लगा है। नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले ही सरकार ने बच्चों की पढ़ाई और प्रवेश के लिए ताकत झोंक दी है। दरअसल, ग्वालियर-चंबल संभाग में इन दिनों एक बड़ा और अनोखा बदलाव देखने को मिल रहा है।

सरकार ने बच्चों की पढ़ाई और प्रवेश के लिए ताकत झोंक दी है।
सरकरी के आगे प्राइवेट का दबदबा नजर आने लगा सीमित
प्राइवेट स्कूलों को टक्कर देने के लिए शिक्षा विभाग तैयार
ग्वालियर-चंबल संभाग में सरकारी स्कूलों का कॉपोर्रेट ट्रेंड
शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले प्रदेश सरकार ने झोंकी ताकत
ग्वालियर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में अब सरकारी स्कूलों की शिक्षा के आगे प्राइवेट का दबदबा सीमित नजर आने लगा है। नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले ही सरकार ने बच्चों की पढ़ाई और प्रवेश के लिए ताकत झोंक दी है। दरअसल, ग्वालियर-चंबल संभाग में इन दिनों एक बड़ा और अनोखा बदलाव देखने को मिल रहा है। शहर के प्रमुख चौराहों से लेकर मुख्य मार्गों तक, सरकारी स्कूलों की ब्रांडिंग के बड़े-बड़े होर्डिंग्स और बैनर लगाएग गए हैं। संभवत: प्रदेश इस तरह का सरकारी प्रयोग पहली बार किया गया। मध्यप्रदेश सरकार अब सांदीपनि स्कूलों की ब्रांडिंग कर रही है, जो शिक्षा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत का संकेत है। वहीं शिक्षा विभाग के उप संचालक अरविंद सिंह का कहना है कि सांदीपनि स्कूल में छात्रों को सभी सुविधाएं मिल रही हैं। इनका परिणाम भी अच्छा है। इसलिए इनके होर्डिंग शासन ने लगवाए हैं, जिससे लोगों को सांदीपनि स्कूलों के बारे में व उनकी सुविधाओं के बारे में जानकारी मिल सके।

स्कूल का जर्जर भवन अब बीती बात
आमतौर सरकारी स्कूलों में प्रवेश के लिए न तो विभाग रुचि दिखाता है और न ही शिक्षक प्रयास करते हैं। सरकारी स्कूलों की छवि जर्जर भवन वाली रही है, लेकिन अब ये बीते दिन की बात हो गई है। ग्वालियर और मुरैना में प्रमुख स्थानों पर लगे सांदीपनि स्कूलों के होर्डिंग्स राहगीरों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। इन विज्ञापनों में स्कूलों की अत्याधुनिक लैब, स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी और खेल सुविधाओं को प्रमुखता से दर्शाया गया है।
निजी स्कूलों को मिल रही टक्कर
जिले में संचालित सीएम राइज स्कूलों को सरकार सांदीपनि ब्रांड के तहत प्रमोट कर रही है। जिस तरह नामी प्राइवेट स्कूल सत्र शुरू होने से पहले करोड़ों रुपए विज्ञापन पर खर्च करते हैं, वैसी ही आकर्षक ब्रांडिंग अब सरकारी स्तर पर की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य अभिभावकों के मन में सरकारी शिक्षा के प्रति विश्वास पैदा करना है।
सांदीपनि स्कूलों में सुविधाएं भरपूर
सांदीपनि स्कूलों में स्मार्ट क्लास, सर्वसुविधायुक्त लैब और प्रशिक्षित स्टाफ जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही परिवहन की सेवा भी दिया जाना है। लेकिन मामला न्यायालय में होने से यह सुविधा नहीं मिल पा रही है। सरकार का लक्ष्य चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के हर ब्लाक में कम से कम एक ऐसा उत्कृष्ट स्कूल तैयार करना है।
यह भी पढ़िए...
MP शिक्षा क्रांति: 200 नए सांदीपनि स्कूल खुलेंगे: सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई का दबाव और सामाजिक परिस्थितियां छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के हालिया सर्वे में एक बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आई है।
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में बड़ा बदलाव किया है। नई किताब अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी इंडिया एंड बियॉन्ड के पाठ्यक्रम से जहां 9वीं के बच्चों का पढ़ाई का बोझ कम किया गया है।
सितंबर का महीना खत्म होने के साथ ही अक्टूबर की शुरुआत स्कूली छात्रों के लिए राहत और खुशियों की सौगात लेकर आ रही है। अक्टूबर का पूरा महीना छुट्टियों के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान गांधी जयंती, दुर्गा पूजा और दशहरा जैसे प्रमुख राष्ट्रीय व धार्मिक त्योहार पड़ रहे हैं।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार नियुक्ति समिति ने मंदीप के भंडारी को सीबीएसई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। मंदीप के भंडारी साल 2001 के आईएएस आफिसर हैं। अब मंदीप के भंडारी सीबीएसई चेयरपर्सन के रूप में अपनी कमान संभालेंगे।
NBEMS ने NEET PG 2026 परीक्षा का परिणाम और कटऑफ आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जारी कर दिया है। जानिए रिजल्ट देखने के स्टेप्स और स्कोरकार्ड की तारीख।
आईआईटी बॉम्बे के बीटेक सेकंड ईयर के छात्र साहिल वकोडे की आत्महत्या के बाद कैंपस में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच संस्थान ने मिड-सेमेस्टर एग्जाम टालने का फैसला लिया है। पहले 26 और 27 सितंबर को होने वाली परीक्षाएं अब आधिकारिक तौर पर 10 और 11 अक्टूबर को होंगी।
देशभर के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में शैक्षणिक सत्र के तहत कक्षा 6वीं और 9वीं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल्स कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए उच्च शिक्षण संस्थानों को छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य, आत्महत्या की रोकथाम, और अप्राकृतिक मौतों की सूचना तुरंत पुलिस व मंत्रालय को देने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने सूबेदार और सहायक उप निरीक्षक के 655 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 24 सितंबर से आवेदन शुरू, जानिए योग्यता, वेतन और अंतिम तिथि।
मध्य प्रदेश के निजी नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए डीएमई ने 47 संस्थानों की 2488 सीटों का शुरुआती सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। जानिए श्रेणीवार आरक्षण और जिलेवार सीटों का पूरा विवरण।