79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देश की सुरक्षा, आपातकालीन और सुधार सेवाओं में तैनात 1,057 अधिकारियों व जवानों को वीरता एवं विशिष्ट सेवा पदकों से अलंकृत किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची के अनुसार, इस वर्ष 301 वीरता पदक, 92 राष्ट्रपति पदक और 664 सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। उन्होंने छात्रों को उनकी नई शुरुआत के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा-आज सभी छात्र दीक्षांत समारोह में मौजूद हैं, लेकिन उनके मन में भविष्य को लेकर कुछ न कुछ जरूर चल रहा होगा।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड लगातार दूसरी बार एलन बॉर्डर मेडल जीतने वाले केवल पांचवें खिलाड़ी बन गए। ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट के सर्वोच्च व्यक्तिगत सम्मान की वोटिंग में उन्होंने अपने करीबी दोस्त एलेक्स कैरी को बेहद मामूली अंतर से पछाड़ा।
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अस्मिता डे ने गेम्स के इतिहास में जूडो में देश को पहला गोल्ड दिलाया। इसके बाद हर्ष सिंह ने दूसरा गोल्ड जीता। वहीं देर रात देश के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता।
ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ़्टर लवप्रीत सिंह ने 110+ किग्रा भारवर्ग में सिल्वर मेडल जीता। जानिए उनके संघर्ष, रिकॉर्ड और अब तक के सफर की पूरी कहानी।
जब किस्मत और मेहनत साथ हो तो फिर बिगड़े हुए काम भी बन जाते हैं। कुछ ऐसा ही भारत की डिस्कस थ्रोअर महिला खिलाड़ी सीमा कालीरमन के साथ हुआ है। सीमा ने ग्लास्गो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। सीमा ने 58.65 मीटर का अपना बेस्ट थ्रो फेंका और मेडल जीता।
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में 122 भारतीय एथलीट मेडल जीतने के इरादे से उतरे हैं। भारत 8 सामान्य खेलों में पदक की चुनौती पेश कर रहा है। इतना ही नहीं, भारतीय खिलाड़ी 5 पैरा स्पर्धाओं में भी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें पैरा एथलेटिक्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा तैराकी, पैरा ट्रैक साइकिलिंग और व्हीलचेयर बास्केटबॉल शामिल हैं।
भारत की शर्मिला धनकड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के पैरा शॉट पुट एफ 57 इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 9.81 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो कर यह उपलब्धि हासिल की। यह मौजूदा खेलों में भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है। इसी इवेंट में भारत की शिल्पा के. शायला ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
कोलंबिया के बुकारामांगा में आयोजित 56वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड-2026 में भारत ने इतिहास रच दिया है। 87 देशों के बीच भारतीय टीम ने पहला स्थान हासिल किया। सबसे खास बात यह रही कि भारतीय टीम के सभी पांचों छात्रों ने गोल्ड मेडल जीते और इनमें से चार छात्र कोटा कोचिंग से जुड़े रहे।






















