जम्मू-कश्मीर के मध्य कश्मीर स्थित गांदरबल जिले के गुंड इलाके में मंगलवार को हरिगनीवान के एस-मोड के पास अमरनाथ यात्रा से लौट रही बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 32 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जबकि सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस मध्य प्रदेश के मंदसौर के श्रद्धालुओं को लेकर बालटाल से कटरा लौट रही थी। गंभीर घायलों का उपचार जारी है।
देशभर में मानसून के दूसरी बार सक्रिय होने से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। उत्तराखंड और सिक्किम, बंगाल के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
बाबा बर्फानी की अमरनाथ की 57 दिवसीय यात्रा शुरू हो चुकी है। पूरी कश्मीर घाटी हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रही है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने पिछले सारे रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। दरअसल, अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बरकरार है।
अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले पवित्र हिम शिवलिंग तेजी से पिघल रहे हैं। ऊंचाई अब घटकर एक फीट रह गई है। लाइव आरती में भी घटे हुए हिम शिवलिंग साफ दिख रहे हैं। मई में जारी तस्वीरों में इसकी ऊंचाई सात फीट थी, जबकि प्रथम पूजा के समय यह पांच फीट से अधिक था।
बाबा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा का आज शुभारंभ हो गया। बालटाल और पहलगाम पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार को सुबह पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ। ये श्रद्धालु दोपहर बाद पवित्र गुफा स्थल पहुंच जाएंगे और दर्शनों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। श्रद्धालुओं के पहले दर्शन के साथ ही वार्षिक यात्रा का भी शुभारंभ हो गया है।
गुजरात के पंचमहाल जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल पावागढ़ की पहाड़ियों पर आज सुबह भीषण हादसा हो गया। पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण पहाड़ी पर भू-स्खलन हो गया, जिससे बड़े-बड़े पत्थर और मलबा नीचे गिर पड़े।
नेपाल के गंडकी प्रांत के गोरखा जिले में बीती रात भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 घायल हैं। यात्री मनाकामना मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।हादसे में घायल 7 यात्रियों को भरतपुर स्थित चितवन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा गया है। बस में एक दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे।



















