मध्यप्रदेश में धान और गेहूं घोटाले के बाद अब सरकारी चावल का बड़ा घोटाला सामने आया है। प्रदेश में 1160 करोड़ रुपए का इथेनॉल-चावल घोटाला सामने आया है, हेराफेरी कर वापस सरकारी गोदामों में ही खपा दिया गया। इससे प्रदेशभर में हड़कंप मच गया है।
जम्मू-कश्मीर में पांच दिन से चल रहे अभियान में भारतीय सेना के जवानों को आज सुबह-सुबह बड़ी सफलता मिली। शोपियां के सैदापोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने लस्कर के एक आतंकी मार गिराया। बुधवार को अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए हैं।
बलूच लिबरेशन आर्मी ने ग्वादर के जिवानी इलाके के पनवान में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर हुए जानलेवा फिदायीन हमले की जिम्मेदारी ली है। रिपोर्ट के मुताबिक, अलगाववादी गुट ने दावा किया कि इस हमले में 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवान मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। यह जोखिम भरा आपरेशन बीती देर शाम को बीएलए की खास मजीद ब्रिगेड ने अंजाम दिया।
आतंक का संरक्षक पाकिस्तान अब खुद की आतंकी वारदातों का शिकार रहा है। आए दिन हो रहे अत्मघाती हमलों ने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी है। दरअसल, पाकिस्तान के कराची शहर में स्थित अर्धसैनिक बल बार्डर रेंजर के मुख्यालय पर एक बार फिर आत्मघाती हमला हुआ, जहां छह आतंकवादी ढेर हो गए।
भारत सरकार ने पहली बार आधिकारिक तौर पर भारतीय सेना के उन छह सैनिकों के नामों का खुलासा किया है जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश के लिए शहीद हो गए थे। छह शहीदों के नाम राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की वेबसाइट पर रोल आफ आनर खंड में प्रकाशित किए गए हैं।
जम्मू-कश्मीर में उरी के कमलकोट में नियंत्रण रेखा के पास धमाका हो गया। इस ब्लास्ट में सेना के दो जवान शहीद हो गए। मंगलवार देर शाम उरी के कमलकोट में एलओसी के पास हुए एक अचानक धमाके में सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
बिहार के मोतिहारी में देर रात 2.30 बजे स्पेशल टास्क फोर्स और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एसटीएफ ने दो बदमाशों को मार गिराया। वहीं एक जवान शहीद हो गया। मारे गए दोनों बदमाशों पर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज थे। कुंदन ठाकुर पर चकिया थाने में तीन और साहेबगंज थाने में लूट सहित 5 केस दर्ज थे।
श्रीनगर के डगपोरा इलाके में आज यानी शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में सीआरपीएफ के सात जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया यह हादसा अहमद नगर में डगपोरा रोड पर हुआ, जब एक बुलेट प्रूफबंकर गाड़ी के ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया।
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में खपरी बायपास के पास ट्रक और कार के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बस्तर से लौट रहे कार सवार तीन सीआरपीएफ जवान और एक ड्राइवर सहित 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार जारी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 के पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। मोदी ने जवानों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और समर्पण हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।






















