मध्यप्रदेश में धान और गेहूं घोटाले के बाद अब सरकारी चावल का बड़ा घोटाला सामने आया है। प्रदेश में 1160 करोड़ रुपए का इथेनॉल-चावल घोटाला सामने आया है, हेराफेरी कर वापस सरकारी गोदामों में ही खपा दिया गया। इससे प्रदेशभर में हड़कंप मच गया है।

बालाघाट में मिला 242 क्विंटल चावल लेकर गायब ट्रक
पुलिस ने एसआईटी गठित कर चार पर कसा शिकंजा

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में धान और गेहूं घोटाले के बाद अब सरकारी चावल का बड़ा घोटाला सामने आया है। प्रदेश में 1160 करोड़ रुपए का इथेनॉल-चावल घोटाला सामने आया है, जिसमें सरकारी अफसरों, राइस मिलर्स और इथेनॉल प्लांट संचालकों की मिलीभगत से गरीबों और कुपोषित बच्चों के लिए आवंटित 5 लाख मीट्रिक टन (50 लाख क्विंटल) फोर्टिफाइड चावल को इथेनॉल बनाने के नाम पर हेराफेरी कर वापस सरकारी गोदामों में ही खपा दिया गया। इससे प्रदेशभर में हड़कंप मच गया है। दरअसल, इथेनॉल उत्पादन के नाम पर सब्सिडी वाले सरकारी चावल के घोटाला किया गया है। जहां सरकारी चावल का इस्तेमाल इथेनॉल बनाने में किया ही नहीं गया और यह चावल फिर से सरकारी गोदाम पहुंच गया। इस मामले में पुलिस ने एक एसआईटी का गठन कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एवीजे एग्रिको प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि राहुल प्रताप, ट्रक ड्राइवर दुर्गेश शेंडे और राइस मिल मालिक सौरभ सांचेती समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
चावल बालाघाट से बरामद
यह कार्रवाई फूड कॉरपोरेशन आफ इंडिया की उस शिकायत के बाद हुई, जिसमें छिंदवाड़ा के इथेनॉल प्लांट के लिए भेजा गया चावल का एक कंसाइनमेंट लापता हो गया था, इस चावल को बालाघाट के एक निजी राइस मिल से बरामद किया गया। पुलिस ने सब्सिडी वाले चावल के गायब बैच को बालाघाट की एक मिल में ट्रेस किया, जिससे ट्रांसपोर्टर्स, चावल मिलों और इथेनॉल कंपनियों के बीच राज्य भर में सांठगांठ को लेकर शक बढ़ा।
राइस मिल में मिला गायब ट्रक
शिकायत के बाद पुलिस जांच में यह ट्रक बालाघाट के वारासिवनी में स्थित सांचेती राइस मिल के अंदर खड़ा पाया। नवीनगांव स्थित एफसीआई डिपो से निकले तीन ट्रकों में से एक को 242 क्विंटल चावल के साथ रंगे हाथों इंटरसेप्ट किया गया, जबकि बाकी दो ट्रकों की तलाश जारी है।
सभी चेहरों को करेंगे बेनकाम
बालाघाट रेंज के आईजी ललित शाक्यवार ने कहा कि हम इस पूरे नेक्सस की जड़ तक जाएंगे। सरकारी एथनॉल खरीद नीति का फायदा उठाकर जिस तरह से इस घोटाले को अंजाम दिया जा रहा था, उसमें शामिल हर चेहरे को बेनकाब किया जाएगा।
जांच में चौंकाने वाला खुलासा
एसआईटी की जांच में सामने आया है कि सब्सिडी वाले चावल को पहले प्राइवेट मिलों में डाइवर्ट किया जाता है, इसके बाद उसे फिर से कस्टम मिलिंग साइकिल में डालकर दोबारा सरकारी एजेंसियों को ही बेच दिया जाता है। इस री-साइकलिंग की वजह से सरकार अनजाने में एक ही चावल के लिए 4 से 6 गुना अधिक कीमत चुका रही थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश की मंदसौर पुलिस ने बिना नंबर की स्कॉर्पियो से एक करोड़ 29 लाख कैश पकड़ा है। रकम कार में अलग-अलग बॉक्स बनाकर छिपाई गई थी। मामले में उत्तर प्रदेश के दो लोगों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि रकम किसकी है, कहां से आई और कहां ले जाई जा रही थी।
भोपाल के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अभद्र व्यवहार करने वाले TI रतन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। 'जय जोहार' नारे को लेकर हुए विवाद और सरकार व विपक्ष की प्रतिक्रिया की पूरी विस्तृत जानकारी पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। रिटायर्ड आईएएस मलय श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया है। जानिए आयोग के कार्य
सूचना का अधिकार कानून लागू होने के 21 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन देश में पारदर्शिता और न्याय की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पारदर्शिता पर काम करने वाले संगठन सतर्क नागरिक संगठन की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 30 जून 2026 तक देश के 28 सूचना आयोगों में 3,85,000 से अधिक अपीलें और शिकायतें लंबित हैं।
मध्य प्रदेश के देवास और इंदौर जिलों में लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र इंदौर (पीटीसी) में पदस्थ हेड कांस्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान के 15 ठिकानों पर बुधवार सुबह एक साथ दबिश दी गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने देर रात प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस सूची में 11 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं, जिनमें से 6 जिलों में नए कलेक्टरों की पदस्थापना की गई है। इसके साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई और अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
भाजपा महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर जेएनयू सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आधुनिक होटल सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 के उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।
मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण के मामले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से चर्चा की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
ग्वालियर में 5500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एशिया के सबसे बड़े टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का 29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह भूमिपूजन करेंगे। जानिए इस मेगा प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी जानकारी और रोजगार के अवसरों के बारे में।