मध्यप्रदेश में आए दिन हो रहे हादसों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। पुलिस-प्रशासन की टीम अब सड़क पर उतर चुकी है। इससे मनमानी पर उतारू बस संचालकों में हड़कंप मच गया है। राजधानी भोपाल में ही निजी स्कूलों की सैकड़ों ऐसी बस चल रही हैं, जिसमें सुरक्षा के मापदंडों की अनदेखी की जा रही है।

बिना फिटनेस दौड़ रहे स्कूल वाहनों पर पर गिरेगी गाज
फिटनेस, परमिट, बीमा, जीपीएस, सीसीटीवी अनिवार्य
पुलिस ने जून महीने में 4,787 बसों के चालान बनाए
प्रदेश में 22 बसों के फिटनेस प्रमाण-पत्र किए निरस्त

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में आए दिन हो रहे हादसों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। पुलिस-प्रशासन की टीम अब सड़क पर उतर चुकी है। इससे मनमानी पर उतारू बस संचालकों में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि राजधानी भोपाल में ही निजी स्कूलों की सैकड़ों ऐसी बस चल रही हैं, जिसमें सुरक्षा के मापदंडों की अनदेखी की जा रही है। यही नहीं, बसों में न तो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और न ही छोटे-छोटे बच्चों को उतारने और चढ़ाने के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। इससे हादसे का अंदेशा बना रहता है। बताया जाता है कि स्कूल प्रबंधन सिर्फ कुछ रुपए बचाने के चक्कर में बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। पैसा बचाने के लिए बसों में सिर्फ एक चालक से काम चला रहे हैं। जबकि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में बच्चों की सुरक्षा है। यहां तक की सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी साफ निर्देश दिए हैं कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। दरअसल, स्कूल वाहनों की जांच के लिए पुलिस और परिवहन विभाग ने विशेष जांच अभियान शुरू किया है। 17 जुलाई तक चलने वाले इस जांच अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में स्कूल बसों, वैन व अन्य स्कूली वाहनों की जांच की जाएगी।
स्कूलों में बिना सुरक्षा दौड़ रही बस

राजधानी भोपाल में स्कूल शुरू होने के साथ ही स्कूली बसों का दौड़ना शुरू हो गया है। स्कूली बच्चों की सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है। साथ ही खटारा कंडीशन के इन वाहनों में मासूम बच्चों को ठसाठस भरकर स्कूल लाया ले जाया जा रहा है। यह आलम यह क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बेखौफ संचालन किया जा रहा है। खासकर, बागमुगलिया, अमलतास, कटारा हिल्स, बर्राई, नेहरू नगर, अशोका गार्डन, गोविंदपुरा, भेल, कोलार और आनंदनगर में मनमानी के नजारे देखे जा सकते हैं।
खामी मिली तो एक्शन तय
इसमें वाहनों की फिटनेस, वैध परमिट, पंजीयन, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, चालक का वैध ड्राइविंग लाइसेंस, परिचालक की उपलब्धता, जीपीएस, फर्स्ट-एड बाक्स, अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन निकास, सीसीटीवी (जहां लागू हो) सहित अन्य सुरक्षा प्रावधानों के साथ यह भी देखा जाएगा वाहन निर्धारित शर्तों का पालन कर रहे हैं या नहीं। खामियां मिलने पर तत्काल एक्शन लिया जाएगा।
चालक आचरण का होगा सत्यापन
अभियान के दौरान वाहन चालक के आचरण, वाहन संचालन की सुरक्षित पद्धति एवं मोटरयान अधिनियम और केंद्रीय एवं राज्य सरकार द्वारा स्कूल वाहनों के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा की जाएगी।
जून में 33 लाख वसूला जुर्माना
पुलिस परिवहन शोध संस्थान द्वारा परिवहन विभाग के समन्वय से जून में यात्री बसों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। पूरे प्रदेश में 12 हजार 909 बसों की जांच की गई। बिना फिटनेस, बिना परमिट और अन्य आवश्यक वैध दस्तावेज के बिना संचालित 4,787 बसों के चालान बनाए और 33 लाख रुपए अर्थदंड वसूला गया।
22 बसों का पंजीयन भी निलंबित
जांच अभियान के दौरान 128 बसों में सुरक्षा संबंधी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। कई बसों में आपातकालीन निकास द्वार उपलब्ध नहीं था या उसके स्थान पर अतिरिक्त सीटें लगा दी गई थीं। विभाग ने 22 बसों के फिटनेस प्रमाण-पत्र निरस्त कर दिए, जिससे इनका पंजीयन भी निलंबित हो गया है। कुछ और बसों का फिटनेस प्रमाण पत्र निरस्त करने की प्रक्रिया चल रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।