जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की शुक्रवार को आयोजित बैठक में भोपाल के बहुप्रतीक्षित मास्टर प्लान को लेकर जमकर हंगामा हो गया। पूरा मामाल जनपद अध्यक्ष प्रमोद राजपूत के बयान से शुरू हुआ।

भोपाल विकास की बैठक में भिड़े भाजपा व कांग्रेस नेता
भोजपाल वेटलैंड प्राधिकरण का प्रस्ताव पास किया गया
एक-दूसरे की ओर उंगली दिखाने पर विवाद बढ़ गया

भोपाल। स्टार समाचार वेब
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की शुक्रवार को आयोजित बैठक में भोपाल के बहुप्रतीक्षित मास्टर प्लान को लेकर जमकर हंगामा हो गया। पूरा मामाल जनपद अध्यक्ष प्रमोद राजपूत के बयान से शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि निपट लूंगा, तो इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने कहा- मीटिंग करने आए हो बदमाशी करने आए हो। इस पूरे विवाद के बाद कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने विधायकों का विशेष हनन बताते हुए शिकायत करने की बात कही है। दरअसल, भोपाल मास्टर प्लान लागू नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस विधायक मसूद और आतिफ अकील ने बैठक की उपयोगिता पर सवाल खड़े किए। इस दौरान उनकी फंदा जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत नाराज हो गए।
बैठकों का कोई औचित्य नहीं
बैठक के दौरान एजेंडे पर चर्चा चल रही थी, तभी कांग्रेस विधायकों ने कहा कि जब तक भोपाल का मास्टर प्लान लागू नहीं होता, तब तक ऐसी बैठकों का कोई औचित्य नहीं है। इसी बीच उनके पास बैठे फंदा जनपद अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत ने हस्तक्षेप किया, जिस पर माहौल गर्मा गया। बैठक में भोजपाल वेटलैंड प्राधिकरण का प्रस्ताव पास किया गया।
किस हैसियत से बीच में बोल रहे हो...
बहस के दौरान विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील ने प्रमोद सिंह राजपूत से कहा- आप किस हैसियत से बीच में बोल रहे हैं। हमारी बात सांसद से हो रही है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। एक-दूसरे की ओर उंगली दिखाने पर विवाद और बढ़ गया।
बैठक छोड़ चले गए दोनों विधायक
करीब 10 मिनट तक बैठक का माहौल तनावपूर्ण बना रहा। कांग्रेस विधायकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि उनकी बात नहीं सुनी जानी है तो उन्हें बैठक में बुलाने का क्या औचित्य है। इसके बाद दोनों विधायक बैठक छोड़कर बाहर निकल गए।
सांसद ने रोकने की कोशिश की
बैठक की अध्यक्षता कर रहे भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने दोनों विधायकों को रोकने और उन्हें शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और बैठक छोड़कर चले गए। बैठक के बाद सांसद ने भी माना कि भोपाल के सुनियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान का जल्द लागू होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर वे शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और मास्टर प्लान को जल्द लागू कराने का आग्रह करेंगे।

मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। देखें अपने जिले का हाल।
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की शुक्रवार को आयोजित बैठक में भोपाल के बहुप्रतीक्षित मास्टर प्लान को लेकर जमकर हंगामा हो गया। पूरा मामाल जनपद अध्यक्ष प्रमोद राजपूत के बयान से शुरू हुआ।
सीएम डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में आज शुक्रवार को भोपाल के रवीन्द्र भवन में एक भव्य प्रदेश स्तरीय अतिथि विद्वान सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का आयोजन उच्च शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करने और अतिथि विद्वानों की स्थिति व उनके भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाओं पर विचार करने के लिए किया गया।
मध्यप्रदेश में आए दिन हो रहे हादसों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। पुलिस-प्रशासन की टीम अब सड़क पर उतर चुकी है। इससे मनमानी पर उतारू बस संचालकों में हड़कंप मच गया है। राजधानी भोपाल में ही निजी स्कूलों की सैकड़ों ऐसी बस चल रही हैं, जिसमें सुरक्षा के मापदंडों की अनदेखी की जा रही है।
बारिश ने देश के कई हिस्सों में राहत के साथ ही भारी नुकसान पहुंचाया। सामान्य जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में कई स्थानों में जलभराव, सड़कों में गड्ढे होने, पेड़ गिरने और अन्य तरह की घटनाएं सामने आई। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत देश के 17 राज्यों में बारिश अलर्ट जारी किया है।
इंदौर-देवास हाईवे पर रीवा से इंदौर जा रही यात्री बस में अचानक आग लग गई। टायर फटने से हुआ हादसा, सभी यात्री सुरक्षित। घटना का पूरा विवरण यहाँ पढ़ें।
महादेव बेटिंग ऐप केस में भोपाल के दो भाइयों विशाल और धीरज आहूजा के खिलाफ CBI ने चार्जशीट दाखिल की है। दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर तलाश तेज कर दी गई है।
जबलपुर हाईकोर्ट ने नए घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन नहीं दिए जाने के मामले में BPCL से 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है। याचिका में दावा किया गया है कि केंद्र या राज्य सरकार की ओर से ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है, जबकि BPCL ने वैश्विक परिस्थितियों और सीमित एलपीजी आपूर्ति का हवाला दिया है।
कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघों की संदिग्ध मौतों पर जबलपुर हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने सभी 9 टाइगर रिजर्व में डॉक्टरों की भर्ती और टीकाकरण की रिपोर्ट मांगी है।
इंदौर पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई से जुड़े मामले में एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह