उज्जैन के आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के सामने ट्रक की टक्कर से MBBS छात्र हर्षित मेहरा की मौत। हादसे के बाद मेडिकल छात्रों ने आगर रोड पर किया चक्काजाम। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को किया अरेस्ट
बड़वानी के ठीकरी में एबी रोड पर पिकअप और बाइक के बीच भीषण टक्कर। हादसे में बालकवाड़ा के दो युवकों और एक महिला की मौत, कई घायल।
ईदगाह रेलवे स्टेशन के पास एस्सार गेस्ट हाउस में सोमवार सुबह 5.45 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। रिसेप्शन के पास तारों में शार्ट सर्किट से आग लगने पर पूरे रेस्टोरेंट में धुआं भर गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने गेस्ट हाउस से 17 लोगों को सुरक्षित बाहर निकला। एक घंटे प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया।
आगरा-जयपुर हाईवे पर देर रात कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। किरावली कस्बे में अभुआपुरा बिजली घर के सामने हुए इस हादसे में छह वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसमें दो ट्रक, दो स्लीपर बसें और दो कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से गोंडा जा रही AC बस का टायर फटने से लगी भीषण आग। बस में सवार 70 यात्री सुरक्षित। काकोरी टोल प्लाजा के पास हादसा। साथ ही, लखनऊ में किसान पथ पर चलती कार में भी आग लगने से हड़कंप। छठ पर्व पर घर जा रहे यात्री बचे, जांच जारी।
उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में मथुरा-पलवल ट्रैक पर वृंदावन रोड और अझई स्टेशन के बीच मंगलवार देर रात एक बड़ा रेल हादसा हो गया। कोयला लदी एक मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे दिल्ली-आगरा रेल मार्ग की यातायात व्यवस्था चरमरा गई।
स्वयंभू बाबा चैतन्यानंद सरस्वती आखिरकार गिरफ्त में आ ही गया। पिछले कई दिनों से कई प्रदेशों में छापेमारी के बाद दिल्ली पुलिस ने 17 लड़कियों के यौन शोषण के आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। छात्राओं की ओर से आरोप लगाए गए थे कि चैतन्यानंद उनका यौन शोषण करता था।



















