धार (पीथमपुर) के सेक्टर-3 स्थित शिवम् इंडस्ट्रीज में बुधवार देर रात लगी भीषण आग के बाद दो मजदूरों के कंकाल बरामद हुए हैं। जानिए पूरी घटना, मृतकों की पहचान और पुलिस जांच का अपडेट।
पन्ना जिले के पवई जनपद के ग्राम बनौली कुआं ताल में स्थित कंकाली माता मंदिर नवरात्रि में भक्तों की आस्था का अद्भुत केंद्र है। यहां माता की लेटी हुई प्रतिमा बालक को स्तनपान कराते हुए दिखाई देती है, जो अत्यंत विलक्षण है। मंदिर के निर्माण की कथा, तालाब से प्रतिमा प्रकट होने का प्रसंग और भक्तों के चमत्कारी अनुभव इसे और भी रहस्यमय बनाते हैं।
पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र के जंगल में अज्ञात नरकंकाल मिलने से दहशत फैल गई। चरवाहों ने पेड़ पर लाल गमछे का फंदा और पास में मानव अवशेष देखे। ग्रामीणों का शक है कि यह लापता युवक रामेश्वर आदिवासी का हो सकता है, जो जन्माष्टमी के दिन से गायब था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, जबकि फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही असली पहचान हो पाएगी।
सीधी जिले के करौंदिया जंगल में महिला के कंकाल और खोपड़ी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर मिली साड़ी, चप्पल और अन्य वस्त्रों से यह महिला का कंकाल प्रतीत हो रहा है। फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है, पुलिस मौत की वजह और पहचान पता लगाने का प्रयास कर रही है।
















