प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण गोवा के श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ में भगवान राम की 77 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने मठ के 550वें वर्ष के जश्न में भाग लिया और 'विकसित भारत' के लिए लोगों की एकता को महत्वपूर्ण बताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कर्नाटक के उडुपी में ऐतिहासिक श्रीकृष्ण मठ पहुंचे। जहां उन्होंने लक्ष गीता पाठन में भाग लिया। प्मोदी 14 साल बाद उडुपी पहुंचे। यहां उन्होंने विशाल रोड शो किया। वहीं, संबोधन के दौरान दुश्मनों को सुदर्शन चक्र की चेतावनी देते हुए कहा- ये नया भारत है किसी के सामने झुकता नहीं है।
सावन मास के अवसर पर रीवा में भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई, जो बाबा घाट से प्रारंभ होकर पचमठ धाम में जलाभिषेक के साथ संपन्न हुई। यात्रा में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल सहित हजारों भक्त शामिल हुए। शहर में जगह-जगह स्वागत और भंडारे का आयोजन किया गया। शिव-पार्वती की झांकियाँ, डीजे धमाल और आतिशबाज़ी ने यात्रा को दिव्य स्वरूप दिया।
















