रीवा के मनगवां में पुलिस ने ट्रक से 20 क्विंटल 30 किलो गांजा बरामद किया। मक्का की बोरियों की आड़ में तस्करी की जा रही थी। दो आरोपी गिरफ्तार, कुल जब्ती 4.61 करोड़ रुपये की।
रीवा के मनगवां में 13 दिन से लापता युवती का शव नदी में मिला, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए।
गढ़ क्षेत्र में पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पिछले छह वर्षों से गड्ढों में तब्दील है। प्रशासन और विभाग की लापरवाही से यह मार्ग अब हादसों का कारण बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश में सड़क पर कीचड़ और पानी भर जाता है, जिससे पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। विधायक इंजी. नरेंद्र प्रजापति के निर्देशों के बाद भी सुधार अधूरा रहा। ग्रामीणों ने अब पक्की नालियों और टिकाऊ सड़क निर्माण की मांग की है।
रीवा जिले में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में फर्जी भुगतान का बड़ा घोटाला सामने आया है। रायपुर–भलुहा–मनगवां रोड, जिसका निर्माण एमपीआरडीसी के अधीन था, उसके नाम पर फर्जी मेजरमेंट बुक बनाकर एक करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान कर दिया गया। इस घोटाले में तत्कालीन कार्यपालन यंत्री केके गर्ग और एसडीओ ओंकार मिश्रा की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। चीफ इंजीनियर आर.एल. वर्मा ने मामले पर टिप्पणी से इंकार किया है।
रीवा जिले के मनगवां में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के स्वागत कार्यक्रम के दौरान विधायक नरेंद्र प्रजापति और जिला पंचायत सदस्य केडी शुक्ला के बीच जमकर तू-तू, मै-मै हुई। स्वागत का श्रेय लेने को लेकर हुई कहासुनी के बाद मामला बिगड़ता देख लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा। इस घटनाक्रम के बाद विधायक के व्यवहार की निंदा हो रही है।
सरकार के 24 घंटे बिजली देने के दावों के बावजूद मनगवां शहर में 100 से ज्यादा बार बिजली ट्रिपिंग हो रही है। 17 कर्मचारियों के भरोसे 24 हजार उपभोक्ता हैं, और कई गांवों में महीनों से बिजली गुल है। ट्रांसफार्मर जलने, पोल गिरने और रात में तकनीकी स्टाफ के अभाव ने उपभोक्ताओं को आंदोलन की राह पर ला दिया है।
रीवा जिले के मनगवां थाना अंतर्गत सथनी गांव में एक महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। मृतका पुष्पा पटेल के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। हत्या की आशंका के बीच पति पर शक गहराया है। आठ साल का बेटा घटनाक्रम का अहम चश्मदीद हो सकता है। पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच शुरू कर दी है।



















