देश की राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण वाले इलाके में बुलडोजर एक्शन की कार्रवाई की गई। दिल्ली नगर निगम ने आज तड़के दिल्ली के रामलीला मैदान के पास, तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण वाले इलाके में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया।
सतना जिला अस्पताल में सक्रिय एंबुलेंस दलालों पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम, आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने अस्पताल के बाहर से ठेले, गुमटियां और निजी एंबुलेंस जब्त कीं। निजी एंबुलेंस दलालों पर एफआईआर दर्ज, पार्किंग ठेकेदार को चेतावनी दी गई।
सतना (मैहर) जिले के बछौन गांव में स्थित 'फोर्ट ऑफ बछौन' को ब्रिटिश काल में एक अंग्रेज पुरातत्वविद् ने खोजा था और एएसआई की स्मारक सूची में शामिल किया गया था। लेकिन वर्षों की तलाश के बाद भी जब यह किला नहीं मिला तो केंद्रीय पुरातत्व विभाग ने इसे 'अनट्रेसेबल' मानते हुए स्मारक सूची से हटा दिया है।
रीवा शहर के प्रसिद्ध चिरहुला हनुमान मंदिर के पहुंच मार्ग से बुधवार को नगर निगम द्वारा भारी विरोध के बीच अतिक्रमण हटाया गया। बुल्डोजर कार्रवाई में अवैध दुकानों और कब्जों को हटाया गया, जिससे भक्तों को अब सुगम मार्ग उपलब्ध हो सकेगा।
रीवा जिले के करहिया क्षेत्र में वर्षों से सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को शुक्रवार को जिला प्रशासन ने जेसीबी से जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने विरोध किया, लेकिन प्रशासन ने अतिक्रमण हटाकर सड़क को मुक्त किया।

















