एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह को 7 दिन की पुलिस रिमांड मिली है। AIIMS दिल्ली के डॉक्टरों की टीम भोपाल में दोबारा पोस्टमॉर्टम करेगी। जानिए पूरी अपडेट।

हाईकोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था समर्थ
एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य आरोपी और उनके पति समर्थ सिंह को शनिवार को भोपाल जिला कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पुलिस की याचिका को स्वीकार करते हुए समर्थ की 7 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली है। इसके साथ ही ट्विशा के परिजनों की मांग पर कोर्ट ने आरोपी समर्थ सिंह का पासपोर्ट जब्त करने के भी आदेश दिए हैं।
शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे पुलिस समर्थ को जबलपुर से भोपाल लेकर पहुंची थी, जहां उसे कटारा हिल्स थाने में भारी सुरक्षा के बीच रखा गया। कोर्ट में पेशी से पहले भोपाल के जेपी अस्पताल में आरोपी का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया।
जांच के दौरान ट्विशा शर्मा का एक आखिरी सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आया है। इस वीडियो में वह अपने ससुराल से महज 100 मीटर दूर स्थित एक ब्यूटी पार्लर में तैयार होती दिख रही हैं। फुटेज में ट्विशा बेहद सामान्य और रिलैक्स नजर आ रही हैं, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा, घटना वाले कमरे की तस्वीरें भी सामने आई हैं जहां ट्विशा का शव मिला था।
पुलिस जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ है कि ट्विशा ने 12 मई को सुबह 9:52 बजे भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस में रिजर्वेशन कराया था। वह 15 मई को अजमेर जाने वाली थीं, जहां उनके भाई मेजर हर्षित शर्मा की पोस्टिंग है। लेकिन 12 मई को ही उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
ट्विशा शर्मा (31) भोपाल के कटारा हिल्स स्थित बागमुगालिया एक्सटेंशन में रहने वालीं रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू थीं। ससुराल वालों का दावा है कि ट्विशा ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। वहीं, मायके पक्ष ने पति समर्थ सिंह (जो पेशे से वकील है) और सास गिरिबाला पर हत्या का संगीन आरोप लगाया है।
इस बीच ट्विशा की एक वॉट्सऐप चैट भी वायरल हुई है, जिसमें उन्होंने अपनी मां को लिखा था.. "मुझे बहुत घुटन हो रही है मां… ये लोग न रोने देंगे, न हंसने की वजह देंगे।"
मध्य प्रदेश सरकार के अनुरोध और कोर्ट की अनुमति के बाद AIIMS दिल्ली के फोरेंसिक विभाग प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने 4 वरिष्ठ डॉक्टरों का एक विशेष मेडिकल बोर्ड गठित किया है। अत्याधुनिक उपकरणों से लैस यह टीम शनिवार रात ही राज्य सरकार के चार्टर्ड विमान से भोपाल पहुंच रही है। रविवार को ट्विशा के शव का दोबारा (सेकंड) पोस्टमॉर्टम भोपाल एम्स में किया जाएगा।
शनिवार को भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। कमिश्नर ने कहा समर्थ की रिमांड मिलने के बाद मोबाइल चैट, कॉल डिटेल्स, पारिवारिक विवाद और फरारी के दौरान उसकी मदद करने वालों की पहचान की जाएगी। आरोपी की मां गिरिबाला सिंह को तीन बार नोटिस दिया जा चुका है, लेकिन वे जांच में शामिल नहीं हुईं। पुलिस ने उनकी अग्रिम जमानत रद्द कराने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया है। परिजनों के इस आरोप पर कि पीएम रिपोर्ट में ट्विशा की हाइट गलत (5.73 इंच की जगह 5.7 इंच) लिखी गई है, कमिश्नर ने साफ किया कि इससे मुख्य जांच पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे समर्थ सिंह ने पुलिस को चकमा देने और अपनी पहचान छिपाने के लिए अपना हुलिया पूरी तरह बदल लिया था। हमेशा क्लीन शेव और फॉर्मल कपड़ों में रहने वाला समर्थ हल्की दाढ़ी, कैजुअल जींस-शर्ट, कैप और चेहरे पर मास्क लगाए नजर आया।
इस बीच, बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी वकील समर्थ सिंह का वकालत का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। फिलहाल एसीपी रजनीश कश्यप कौल के नेतृत्व में गठित एसआईटी (SIT) मामले की गहराई से जांच कर रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
त्योहारी सीजन से पहले मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई। भोपाल, इंदौर समेत 8 जिलों में घी और मिठाइयों के सैंपल अमानक पाए गए हैं। नागपुर से आया मिल्क केक और गुजरात की डेयरी का घी भी जांच में फेल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश में शासकीय कर्मचारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया अब निरंतर जारी रहेगी। डीपीसी और कर्मचारी हितों से जुड़ी सभी खास बातें पढ़ें विस्तार से।
भोपाल में आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों और सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का विरोध जारी। बुधवार को मिंटो हॉल में गांधी प्रतिमा के सामने होगी प्रार्थना सभा।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य के बुनियादी ढांचे, प्रशासनिक व्यवस्था और किसान कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम के आयोजनों में फैली अव्यवस्थाएं अब श्रद्धालुओं की जिंदगी पर भारी पड़ने लगी हैं। मंगलवार सुबह सीवन नदी तट से 11 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा शुरू तो हुई, लेकिन प्रशासन और आयोजकों की बदइंतजमी ने एक बार फिर आपातकालीन सेवाओं का दम घोंट दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की विस्तारित चौथी विनिर्माण इकाई का शुभारंभ करेंगे। इकाई के विस्तार पर 450 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है। इससे मालनपुर में उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ 2,250 से अधिक नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की व्यवस्था में राज्य निर्वाचन आयोग एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। प्रदेश में दोनों चुनाव अब अलग-अलग के बजाय एक साथ कराने की योजना पर काम चल रहा है, जिसका अंतिम रोडमैप सितंबर से अक्टूबर के बीच तैयार कर लिया जाएगा।
गुजरात के सूरत से उत्तर प्रदेश के कानपुर जा रही एक यात्री बस में देर रात 1:10 बजे अचानक भीषण आग लग गई। हादसा मध्यप्रदेश के धार जिले के सरदारपुर नगर स्थित भोपावर चौकी के समीप हुआ। बस में धुआं उठता देख चालक वाहन को रास्ते में ही छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा एयरपोर्ट पर बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की। प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सर्वे और विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।
रीवा के उपरहटी मोहल्ले में प्राचीन शिवलिंग ‘पड़ोसी बाबा’ के नाम से पूजित है। मान्यता है कि यह हजार वर्ष पुराना है। टेढ़ी जलहरी, भस्म आरती और रंगपंचमी का आयोजन इसकी विशेष पहचान है।