इस्लामाबाद शांति वार्ता से पहले ईरान ने अमेरिका से अपने 100 अरब डॉलर के फ्रोजन एसेट्स अनफ्रीज करने की मांग की है। जानें भारत समेत किन देशों में फंसा है ईरान का पैसा।

ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बघेर गालिबाफ
तेहरान. स्टार समाचार वेब
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने के लिए इस्लामाबाद में होने वाले दूसरे दौर की शांति वार्ता से पहले ईरान ने कड़ा रुख अपनाया है। तेहरान ने स्पष्ट कर दिया है कि बातचीत को सार्थक बनाने के लिए अमेरिका को उसके 100 अरब डॉलर से अधिक के 'फ्रोजन एसेट्स' (जब्त संपत्तियां) को अनफ्रीज करना होगा।
ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बघेर गालिबाफ ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि किसी भी समझौते से पहले जब्त फंड की रिहाई जरूरी है। यह राशि मुख्य रूप से ईरान द्वारा तेल निर्यात से कमाया गया राजस्व है, जो 1979 की क्रांति और उसके बाद परमाणु कार्यक्रम व मिसाइल परीक्षणों के चलते अमेरिकी प्रतिबंधों की भेंट चढ़ गया।
ये संपत्तियां दुनिया के कई देशों में जमा हैं-
चीन: 20 अरब डॉलर
भारत: 7 अरब डॉलर
इराक: 6 अरब डॉलर
जापान: 1.5 अरब डॉलर
यूरोप व अमेरिका: करीब 3.6 अरब डॉलर
ईरान के लिए यह राशि कितनी महत्वपूर्ण है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह उसकी कुल जीडीपी का लगभग एक चौथाई हिस्सा है।
आसान भाषा में समझें तो जब कोई देश, अदालत या अंतरराष्ट्रीय संगठन किसी दूसरे देश या व्यक्ति के बैंक खातों, शेयरों या संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लेता है, तो उसे 'फ्रोजन एसेट' कहा जाता है। फ्रीज होने के बाद संबंधित मालिक अपनी ही संपत्ति का न तो इस्तेमाल कर सकता है और न ही उसे किसी को ट्रांसफर कर सकता है।
ईरान की अर्थव्यवस्था इन प्रतिबंधों के कारण महंगाई और मुद्रा की गिरती कीमत से जूझ रही है। हालांकि पिछले दौर की बातचीत में कुछ राहत की खबरें आई थीं, लेकिन वाशिंगटन ने फिलहाल किसी भी फंड को अनफ्रीज करने से इनकार किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अमेरिका कम से कम 6 अरब डॉलर की रिहाई करता है, तो यह दोनों देशों के बीच विश्वास बहाली का बड़ा कदम हो सकता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर खुद को भगोड़ा कहे जाने पर सवाल उठाया है। माल्या ने एक्स पर कहा-मैं भारत लौटने से भाग नहीं रहा हूं। मुझे भगोड़ा कहने वालों को समझना चाहिए कि मैं 1992 से यूके यानी ब्रिटेन का स्थायी निवासी हूं।
सिंगापुर सरकार ने प्रधानमंत्री, उप-प्रधानमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के वेतन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले सरकार के प्रमुख बन जाएंगे।
अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको पर किया मिसाइल और ड्रोन हमला। मक्का समझौते के तहत पाकिस्तान और तुर्की दे सकते हैं जवाब।
पाकिस्तान के आतंकी संगठनों ने अब एक साथ दर्जनों ड्रोन उड़ाने और बड़े ड्रोन हमले की साजिश रचनी शुरू कर दी है। पाकिस्तान में कई जगहों पर इन संगठनों से जुड़े आतंकियों को एक साथ दर्जनों ड्रोन चलाने और इनके जरिये निगरानी और हमले की दो महीने तक ट्रेनिंग दी गई है।
इंडोनेशिया के अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी में भारी विस्फोट के बाद जकार्ता सहित 8 एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। 50 हजार फीट ऊंची राख के कारण 1,500 से अधिक उड़ानें रद्द और 1.70 लाख यात्री प्रभावित हुए हैं।
अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हवाई हादसा हो गया है। प्यूर्टो रिको के लुइस मुनोज मारिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर मियामी पहुंचे बोइंग कार्गो प्लेन की लैंडिंग के दौरान संतुलन बिगड़ गया। प्लेन रनवे से फिसलकर सीधा पार्किंग क्षेत्र में जा घुसा और वहां खड़ी कई गाड़ियों से टकरा गया।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी दूतों स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर के मॉस्को दौरे के मद्देनजर यूक्रेन पर 72 घंटों के लिए हमले रोक दिए हैं। जानिए इस उच्च स्तरीय शांति वार्ता से जुड़ी पूरी खबर विस्तार से।
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने पूरे देश में तबाही मचा दी है। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा से देश को करीब 400 अरब नेपाली रुपए का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
नेपाल आपदा के 10-11 दिन बाद राहत और बचाव अभियान में बड़ी सफलता मिली है। बेट्रावती में मलबे में दबी 60 साल की महिला और अपर त्रिशूली-1 परियोजना क्षेत्र से एक चीनी नागरिक को सुरक्षित बचाया गया।
अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी तेल टैंकर पर हमला किया है। अमेरिका ने एक-के बाद एक यहां चार मिसाइलें गिराईं। इस हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रणनीतिक रूप से अहम खार्ग द्वीप के पास एक ईरानी तेल टैंकर पर वर की चार मिसाइलें गिरीं और उसे खाली कराया जा रहा है।