रीवा से रानी कमलापति के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन जहां यात्रियों को नहीं भा रही, वहीं अमृत भारत एक्सप्रेस ने शुरुआत में ही लोकप्रियता हासिल कर ली है। सुरक्षा, सुविधा और कवच सिस्टम से लैस यह ट्रेन पहले ही फेरे में पूरी तरह पैक हो चुकी है। सस्ती दरों और आधुनिक सुविधाओं के चलते यात्रियों की पहली पसंद बन गई है अमृत भारत ट्रेन।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
रीवा से रानी कमलापति के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन जहां यात्रियों को तरसती रहती है, वहीं सुरक्षा-सर्व सुविधा एवं कवच सिस्टम से युक्त अमृत भारत ट्रेनों में अमृत सुख के साथ सफर के लिए यात्रियों को कन्फर्म टिकट तो दूर वेटिंग का टिकट भी नहीं मिल रहा है। सतना के रास्ते इस रूट पर तीसरी अमृत भारत ट्रेन चर्लपल्ली-मुजफ्फरपुर अमृत भारत एक्सप्रेस नियमित तौर पर अभी पटरी पर पहले फे रे में दौड़ी भी नहीं है कि गाड़ी में सफर करने वाले यात्रियों की वेटिंग लिस्ट छा गई। सफर करने वाले यात्रियों का के्रज इस कदर नजर आ रहा है कि पहले ही फेरे में नो रूम की स्थिति है,और वेटिंग का टिकट भी रेलवे ने देना बंद कर दिया है। हालांकि दूसरे फेरे में सीटें खाली हैं। बताया गया कि अप गाड़ी संख्या 15293 मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली अमृत भारत ट्रेन 14 अक्टूबर से हफ्ते के प्रत्येक मंगलवार को मुजफ्फरपुर से सुबह 10.40 पर चलेगी जो सतना रात 12.50 आएगी और अगले दिन चर्लपल्ली रात 11.50 पर पहुंचेगी । वहीं डाउन गाड़ी संख्या 15294 चर्लपल्ली-मुजफ्फरपुर अमृत भारत ट्रेन 16 अक्टूबर से हफ्ते के प्रत्येक गुरुवार को चर्लपल्ली से सुबह 4.05 पर चलेगी जो सतना रात 2.20 पर आएगी और अगले दिन मुजफ्फरपुर शाम 5 बजे पहुंचेगी।
एलटीटी-सहरसा में नवम्बर तक फुल
मई माह में एलटीटी से सहरसा के बीच चलाई गई पहली अमृत भारत टेÑन नंवम्बर माह तक पूरी तरह पैक है। मुंबई से सतना तक की यात्रा के लिए डाउन गाड़ी संख्या 11015 एलटीटी- सहरसा अमृत भारत टेÑन में 14 नवम्बर तक नो रूम की स्थिति बनी हुई है। वहीं अप गाड़ी में भीड़ छाई रहती है।
केवल होली, दीवाली में वदे भारत को मिल रहे यात्री
लगभग दो साल से रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत ट्रेन दौड़ रही है। जानकारों का कहना है कि किराया महंगा होने की वजह से यह टेÑन यात्रियों को रास नहीं आ रही है। सिर्फ होली, दीपावली जैसे प्रमुख त्यौहारों में ही गाड़ी पैक होती है। बाकी दिन ट्रेन खाली दौड़ती रहती है। जबकि इसी रूट पर साल के 365 दिन रेवांचल एक्सप्रेस में जहां पैर रखने को जगह नहीं रहती वहीं रीवा- भोपाल ओवर नाइट फुल रहती है। अब यात्रियों की मांग है कि रेलवे को रीवा से भोपाल के बीच एक अमृत भारत ट्रेन का संचालन होना चाहिए।
इसलिए खास है अमृत भारत
रेलवे ने अमृत काल में अमृत भारत ट्रेन की सौगात दी है। अमृत भारत ट्रेनों के चलने से सबसे ज्यादा फायदा आम यात्रियों को हो रहा है। जो लोग अक्सर अपने काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करते हैं और जिनकी उतनी आय नहीं है, वे भी आधुनिक सुविधाओं व आरामदायक यात्रा के हकदार हैं। इस ट्रेन को गरीबों के जीवन की गरिमा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। वंदे भारत ट्रेन एक्सप्रेस में दी जाने वाली सुविधाएं इस गाड़ी में उपलब्ध कराई गई हैं। अमृत भारत का किराया प्रति हजार किलोमीटर 500 से कम किराए में ही गैर वातानुकूलित श्रेणी में विश्व स्तरीय यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही हैं।
ये है अमृत भारत ट्रेन के फीचर्स

मध्य प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। शासन स्तर पर मिल रही लगातार शिकायतों और कामकाज की समीक्षा के बाद, सरकार 10 से अधिक जिलों के कलेक्टरों को बदलने की तैयारी कर रही है।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह