विश्व साइकिल दिवस पर सतना में आयोजित साइकिल रैली में प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक, युवा, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। रैली के माध्यम से फिटनेस, स्वच्छता, ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
विश्व साइकिल दिवस के मौके पर स्टार समाचार और सहयोगी संस्थाओं द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। फिटनेस, स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने, साइकिल चलाने के प्रति प्रोत्साहित करने, स्वच्छता, र्इंधन बचाने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए आयोजित की गई। लगभग 8 किमी की इस साइकिल रैली में प्रशासनिक अधिकारी से लेकर डॉक्टर, युवा, बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इससे पहले पर्यावरण संरक्षण को लेकर रविवार को आयोजित इस साइकिल रैली को स्टार ग्रुप के चेयरमैन रमेश सिंह और एसडीएम राहुल सिलाड़िया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में अतिथियों को समृति चिन्ह के रूप में पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए पौधे दिए गए।
उत्साह और उमंग के साथ चलाई साइकिल
स्टार समाचार, किसना डायमण्ड एंड गोल्ड ज्वैलरी, गौरी जेवरवाला एवं महेश्वरी स्वीट्स के सहयोग से आयोजित इस साइकिल रैली का शुभारम्भ स्थानीय व्यंकटेश मंदिर परिसर से हुआ। रैली जयस्तम्भ चौक, सिटी कोतवाली, कलेक्ट्रेट, धवारी चौराहा, जवाहर नगर स्टेडियम, सिविल लाइन, सर्किट हाउस चौक होते हुए पुन: व्यंकटेश मंदिर पहुंची। साइकिल रैली में शामिल प्रतिभागियों का उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा था। प्रतिभागियों ने इस आयोजन के लिए स्टार समाचार और सहयोगी आयोजकों को धन्यवाद दिया।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर मनीष कुमार एएसएम डायमंड ज्वेलरी कम्पनी, मयूर गोयनका चेयरपर्सन गौरी ज्वेलर्स, रविशंकर गौरी, शैलेन्द्र शर्मा, अध्ययन भारती, तन्मय, महेश्वरी स्वीट्स के संचालक देवेन्द्र महेश्वरी, उमाशंकर मिश्रा, रिंकू बत्रा, रोहित सिंह, शंकर धनवानी, प्रवीण धमनानी, डॉ. संकल्प जैन, सुशील मोटवानी, प्रभा सिंह, चन्द्रकांत शर्मा, लवकुश उर्मलिया, राजीव रंजन कुमार, डॉ. सुदीप अग्रवाल, डॉ. देवेन्द्र पटेल, अजय गेलानी, दीपांशु वर्मा, पंकज उर्मलिया, श्लोक शर्मा, आराध्य शर्मा, गौरव शर्मा, रमाशंकर पयासी, विनय सिंह, उपेन्द्र शुक्ला, गौरव कनोडिया, जनपद सदस्य सीमा बागरी, रामचरण गुप्ता, उमंग खरे, डॉ. संदीप भारती, कीर्ति सोनी, अनंत सेवडेÞ, शिराज नवाज खान, अश्विनी शर्मा, अशरफ अली बाबा, धीरेन्द्र सिंह राठौर, अमित सिंह सेंगर, महीप सिंह, राजेश त्रिपाठी, बृजेश पांडेय, मिथलेश त्रिपाठी, योगेश पटेल, करण उपाध्याय, सुनील द्विवेदी, रघुवीर सिंह, पवन श्रीवास्तव, सतीश गर्ग, रमन सोनी, श्रीकांत गुप्ता, पवन गौतम, रामनरेश वर्मा, दिनेश शर्मा, राजेन्द्र खरे, इन्द्रजीत सेन, राजकुमार कुशवाहा, उमेश सेन आदि मौजूद रहे।
सतना शहर को देश और प्रदेश के प्रमुख बेहतर शहरों में से एक बनाने के संकल्प के साथ आयोजित इस रैली का उद्देश्य शहर को स्वच्छ बनाने, पॉलीथिन और प्रदूषण मुक्त बनाना है। साइकिल रैली के जरिए ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जहां जागरुक करने का छोटा सा प्रयास किया गया वहीं यह भी प्रयास है कि लोग साइकिल चलाने के प्रति प्रोत्सहित हों।
- रमेश सिंह, चेयरमैन स्टार ग्रुप
साइकिलिंग के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए ऐसे आयोजन समय- समय पर होते रहने चाहिए। नियमित साइकिल चलाने से जहां फिटनेस बनती है, व्यक्ति स्वस्थ रहता है वहीं ईंधन बचने के साथ-साथ पर्यावरण भी संरक्षित होता है। इस आयोजन के लिए स्टार समाचार को साधुवाद।
राहुल सिलाड़िया, एसडीएम सिटी
आज के इस युग में साइकिल चलाना लोगों की जरूरत बन गई है, स्वस्थ रहने के लिए नियमित साइकिलिंग जरूरी है, स्टार समाचार ने इस तरह का आयोजन करके साइकिल चलाने के प्रति लोगों को एक बार फिर से प्रोत्साहित किया है।
चन्द्रकांत शर्मा, कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल चलाने वाले

मध्यप्रदेश के गांवों और शहरों की गलियों से गुजरते हुए अगर आपको साड़ी का पल्लू संभाले या कॉलेज का बैग टांगे महिलाओं की कोई टोली दिखाई दे, तो उन्हें सिर्फ राहगीर समझने की भूल मत कीजिएगा। शौर्या दल की सबसे बड़ी यूएसपी यह है कि ये अपराध होने के बाद मोमबत्तियां नहीं जलातीं, बल्कि अपराध होने से पहले ही उसकी कमर तोड़ देती हैं।
एयरफोर्स अधिकारी के घर फायरिंग मामले में फरार जिला बदर आरोपी ने इंस्टाग्राम लाइव पर पुलिस को खुली चुनौती दी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और साइबर टीम आरोपी व उसके साथियों की तलाश में जुटी है।
सतना-सेमरिया मार्ग के निर्माण के लिए 87.50 करोड़ रुपये स्वीकृत होने के बावजूद कार्य शुरू नहीं हुआ। जर्जर सड़क, गड्ढों और रखरखाव की कमी से ग्रामीणों व यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सतना सर्किल में मई 2026 के दौरान बिजली खपत 491.90 लाख यूनिट पहुंच गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 50.65 प्रतिशत अधिक है। बढ़ते लोड से ट्रांसफार्मर फेल और केबल आग की घटनाएं बढ़ीं।
सतना रेलवे स्टेशन के मुख्य मार्ग पर बढ़ते अतिक्रमण, सड़क तक फैले होटल-व्यवसाय और कोयले की भट्टियों से निकलते धुएं ने यातायात व्यवस्था प्रभावित कर दी है। नागरिकों को रोजाना जाम और प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है।
सतना जिले में एचएमआईएस और यू-विन पोर्टल के टीकाकरण आंकड़ों में 12,566 बच्चों का अंतर सामने आया है। नगर क्षेत्र में सबसे ज्यादा विसंगति दर्ज हुई, जिससे डेटा गुणवत्ता और सत्यापन पर सवाल उठे।
विश्व साइकिल दिवस पर सतना में आयोजित साइकिल रैली में प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक, युवा, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। रैली के माध्यम से फिटनेस, स्वच्छता, ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
मध्यप्रदेश आत्महत्या के मामलों में देश में अव्वल है। यह हम नहीं, बल्कि एनसीआरबी द्वारा जारी 2024 की रिपोर्ट में यह चौकाना वाला खुलासा हुआ है। दावा किया गया है कि मप्र में छात्र, सरकारी कर्मचारी, किसान और गृहणियां मानसिक तनाव झेल रहे हैं और इसी के चलते वे जान दे रहे हैं।
इंदौर के एमवाय अस्पताल (MYH) में भीषण गर्मी के बीच बच्चे को स्ट्रेचर पर धकेलने के वायरल वीडियो के बाद प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है। सिक्योरिटी इंचार्ज बर्खास्त, डॉक्टर और नर्सों की सैलरी काटी गई।
MP Samvida Karmchari Salary Hike: मध्य प्रदेश वित्त विभाग ने संविदा कर्मचारियों के वेतन में 4.46% की वार्षिक वृद्धि का आदेश जारी किया है। इससे चपरासी, क्लर्क, उपयंत्री और प्रोग्रामर सहित 1 लाख कर्मियों की सैलरी ₹1,000 से ₹2,700 तक बढ़ जाएगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह