सतना जिला अस्पताल में रोजाना 70-80 दंत मरीज पहुंच रहे हैं। एक साल में 50 मुख कैंसर के मामले सामने आए, तंबाकू सेवन और लापरवाही प्रमुख कारण बताए गए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
दुनियाभर में हर साल 20 मार्च को विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इसके पीछे का उद्धेश्य लोगों को उनकी ओरल हेल्थ और ओरल हाइजीन के प्रति जागरूक करना है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 50 से 70 लोग दंत चिकित्सक के पास अपने दांतों का इलाज करवाने के लिए पहुंचते हैं। इनमें से अधिकांश रोगी दांतों में कीड़े लगने, अक्ल दाढ़ की समस्या से ग्रस्त होते हैं, और लगभग हर हफ्ते ही मुंह के कैंसर से पीड़ित रोगी भी मिलता है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जाता है। जिला अस्पताल में एक साल में मुख कैंसर से पीड़ित 50 रोगी मिले हैं।
बच्चों में बढ़ती दंत समस्याएं
दांतों में कीड़े लगने की समस्या सबसे आम है, जो मुख्य रूप से बच्चों में देखी जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह समस्या ज्यादातर मीठा खाने और दांतों की सही देखभाल न करने के कारण होती है। इसके अलावा, एक और चिंता का विषय यह है कि बच्चों में दूध के दांत देर से गिर रहे हैं, जिससे स्थायी दांतों के विकास में समस्या उत्पन्न हो रही है।
अक्ल दाढ़ की समस्या
युवाओं में अक्ल दाढ़ निकलने की समस्या भी तेजी से बढ़ रही है। यह आमतौर पर 18 से 23 वर्ष की आयु के बीच में आती है, लेकिन कई मामलों में इसके कारण असहनीय दर्द और संक्रमण जैसी जटिलताएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। कई मरीज इस समस्या के चलते अस्पतालों का रुख कर रहे हैं।
मुंह के कैंसर के मामले बढ़े
चिंताजनक रूप से, 35 से 45 वर्ष की आयु वर्ग में मुंह के कैंसर के मामलों में भी वृद्धि देखी गई है। पहले यह समस्या अधिक उम्र में देखने को मिलती थी, लेकिन अब हर सप्ताह कम से कम एक नया रोगी मुंह के कैंसर से ग्रसित पाया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसका मुख्य कारण तंबाकू और गुटखा जैसे नशीले पदार्थों का सेवन है। चिकित्सकों की माने तो विंध्य में मुख कैंसर के रोगी अधिकांश पाए जाते हैं। जिसका मुख्य कारण तम्बाकू का सेवन भी है।
रूटीन चेकअप की जरूरत
डॉक्टर का मानना है कि दांतों की देखभाल के लिए नियमित रूप से चेकअप करवाना बेहद जरूरी है। 6 साल की उम्र के बाद से ही दांतों का रूटीन चेकअप शुरू कर देना चाहिए, ताकि किसी भी समस्या को शुरूआती चरण में ही रोका जा सके। जिले में दांतों और मुंह से जुड़ी समस्याओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार, सही खानपान, नियमित दंत चिकित्सा जांच और स्वच्छता का पालन कर इन समस्याओं से बचा जा सकता है। तंबाकू और गुटखा जैसी हानिकारक चीजों से दूरी बनाकर मुंह के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
दांतों की देखभाल में खानपान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कुछ भी खाने के बाद कुल्ला करना आवश्यक है, ताकि दांतों में फंसे खाद्य कणों से बचा जा सके। दांतों की देखभाल के प्रति कई बार लोग लापरवाह हो जाते हैं, जबकि 6 साल की उम्र के बाद लगभग हर 3 महीने में एक बार दांतों की जांच करवानी चाहिए। वयस्क होने के बाद यह और भी अनिवार्य हो जाता है, तो इस उम्र में दांत दोबारा नहीं आते।
डॉ. देवेश गौतम, दन्त चिकित्सक, जिला अस्पताल सतना


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।