विश्व जूनोसिस दिवस पर विशेषज्ञों ने रेबीज सहित जूनोटिक रोगों के बढ़ते खतरे को लेकर चेताया। पशुओं के नियमित टीकाकरण, स्वच्छता और समय पर उपचार को संक्रमण रोकने का प्रभावी उपाय बताया गया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जूनोटिक बीमारियां पिछले कुछ वर्षों से काफी बढ़ गई हैं। यह महामारी की रूप ले रही हैं और इंसानों और पशु पक्षियों की मौत का कारण बन रही हैं। कुछ बीमारियां ऐसी होती है जो पशुओं से इंसानों और इंसानों से पशुओं में फौलती है। इन रोगों को लेकर ज्यादातर लोग जागरूक नहीं होते है। लापरवाहीं के कारण कई बार संक्रमण से पीड़ित हो जाते हैं। इससे बचाव के लिए जागरुकता एवं टीकाकरण आवश्यक है। विश्व जूनोसिस दिवस 6 जुलाई को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य जानवरों से इंसानों में फैलने वाली संक्रामक बीमारियों (जूनोटिक रोगों) के खतरों और उनके बचाव के बारे में लोगों को जागरूक करना है। जूनोटिक बीमारियों में पालतू एवं जंगली जानवर दोनों शामिल हैं।
रेबीज से टीकाकरण ही बचाव : विश्व जूनोसिस दिवस पर जिला पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. बृहस्पति भारती ने जुनोटिक बीमारियों में रेबीज, स्वाइन फ्लू और बर्ड फ्लू एवं ब्रूसीलोसिस जैसी बीमारियां शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार इंसानों में होने वाले सभी ज्ञात संक्रामक रोगों का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा जूनोटिक होता है। जीतनी भी नई बीमारिया हो रही हैं लगभग 60 प्रतिशत जूनोटिक होती है और लगभग 70 प्रतिशत जंगली जानवरो का योगदान होता हैं। प्रदेश में वाइल्ड लाइफ डाइवर्सिटी बहुत हैं इसलिए जूनोटिक बीमारी का खतरा बढ़ जाता हैं। उन्होंने बताया कि रेबीज एक ऐसी बीमारी है जो सौ घातक है और 100 प्रतिशत समाप्त भी की जा सकती है, बशर्ते समय पर टीकाकरण और उपचार कराया जाए। उन्होंने बताया कि भारत में हर वर्ष करीब 1.7 करोड़ लोगों को जानवर काटते हैं, जिनमें 96 प्रतिशत मामले आवारा कुत्तों सहित अन्य आवारा जानवरों के होते हैं। सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि दुनिया में हर 9 मिनट में एक व्यक्ति की मौत रेबीज से हो जाती है।
ये बताए बचाव के उपाय
डॉ. भारती ने कहा कि रेबीज से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका कुत्तों और बिल्लियों का नियमित टीकाकरण, काटने की स्थिति में घाव को तुरंत साबुन और बहते पानी से धोना तथा बिना देर किए एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाना है। उन्होंने ‘रेबीज फ्री सिटी इनिशिएटिव’और ‘रेबीज फ्री इंडिया-2030’ अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कुत्तों के सामूहिक टीकाकरण की आवश्यकता बताई।
आज लगेगा फ्री कैंप
विश्व जूनोसिस दिवस पर पुराना पावर हाउस के पास में पालतू पशुओं के हेल्थ चेकअप एवं नि:शुल्क टीकाकरण का कार्यक्रम एक निजी एनजीओ एवं डॉ. बृहस्पति भारती के सहयोग से आयोजित करवाया जाएगा। कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगे। इस दौरान कुत्तों और बिल्लियों का टीकाकरण किया जाएगा।
जूनोटिक बीमारियों के फैलने के प्रमुख कारण
क्लाइमेट चेंज, डिमांड एनिमल प्रोटीन,वाइल्ड लाइफ ओवर एक्सप्लोइटेशन, मच्छर और कीड़े,जंगल की कटाई, दूषित भोजन और पानी, जानवरों से सीधा संपर्क आदि।
जानवरों से इंसानों में फैलने वाली प्रमुख बीमारियां
जुनोटिक बीमारियां पशुओं से इंसानों में फैलती है। इसके लिए पशुओं के संपर्क में आने पर सर्तकता बरतें। समय-समय पर टीकाकरण एवं जागरूकता ही बचाव है।
डॉ. बृहस्पति भारती, प्रभारी, जिला पशु चिकित्सालय

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा के आठ महीने के शावक की मौत हो गई है। वन विभाग पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
बुधनी के कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के 12 घर तोड़ने के मामले में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट मांगी गई है और 'दूध का दूध, पानी का पानी' हो जाएगा।
भोपाल के गांधीनगर में नशीले कफ सिरप की फैक्ट्री के मामले में फरार 20 हजार के इनामी आरोपी अभिषेक निगम को एसटीएफ ने देहरादून से गिरफ्तार किया। अब तक 25 आरोपी गिरफ्तार।
त्योहारों पर रेल यात्रियों के लिए राहत! भोपाल, रानी कमलापति और WCR होकर चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें। दानापुर, हरिद्वार, हजरत निजामुद्दीन और अंबेडकर नगर का शेड्यूल देखें।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। आरोपितों के वकीलों ने कानूनी चर्चा के लिए मुलाकात का समय बढ़ाने की मांग की है। 16 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में भी अहम सुनवाई होनी पूरी डिटेल्स पढ़ें।
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंडला के टाटरी में निजी स्कूल के बच्चों के साथ सहज संवाद किया। प्रार्थना सभा में शामिल होकर बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कान्हा नेशनल पार्क हमारे देश का नहीं, पूरे एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा नेशनल पार्क है। सघन वनों से आच्छादित कान्हा नेशनल पार्क मुख्यत बाघ, चीता, लकड़बग्घा, हाथी एवं अन्य कई वन्य जीवों से समृद्ध है।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी इंटरनेट संचार व्यवस्था में बदलाव की बड़ी और सख्त पहल की है। बढ़ते साइबर हमलों और अनधिकृत एक्सेस के खतरे को देखते हुए सरकार ने नए नियम लागू कर दिए हैं। इसके तहत राज्य के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए स्वदेशी मेल प्लेटफॉर्म जोहो का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू सेवा संकल्प अभियान का समापन 17 अक्टूबर को होगा। अभियान के तहत हुए कार्यों पर सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा।
बड़वानी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को अहंकार से दूर रहने की नसीहत दी। जानें उन्होंने संगठन, मेडिकल कॉलेज और कांग्रेस पर क्या कहा।