मदार्खेड़ी ओवरब्रिज की हालत खतरनाक, सरिए बाहर निकले, मरम्मत पर ध्यान नहीं

गंजबासौदा। नगर से करीब दस किलोमीटर दूर मदार्खेड़ी रेलवे ओवरब्रिज की हालत बेहद खराब हो चुकी है। पुल की सतह की सीमेंट-कंक्रीट परत उखड़ गई है। नीचे से लोहे के सरिए बाहर निकल आए हैं। यह दृश्य किसी बड़ी दुर्घटना से पहले की चेतावनी जैसा लग रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस ओवरब्रिज की मरम्मत हर साल दो से तीन बार होती है, लेकिन काम सिर्फ ऊपरी सतह पर लीपापोती तक सीमित रहता है। नतीजा यह है कि पुल की हालत हर साल और बिगड़ती जा रही है। पुल से रोजाना सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। इस कारण सरियों पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। यह पुल की मजबूती के लिए बड़ा खतरा बन गया है।
ग्रामीणों और राहगीरों ने बताया कि पुल का निर्माण 2019 में हुआ था। अब तक सात बार मरम्मत की जा चुकी है। घटिया निर्माण की कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन रेलवे सहित जिम्मेदार विभागों ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। सिर्फ अस्थायी मरम्मत कर खानापूर्ति की जा रही है। मानसून आने के साथ ही यह पुल और ज्यादा खतरनाक हो जाएगा। गड्डों में पानी भरने से हादसों की आशंका और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि पुल की तत्काल और पूरी तरह से मरम्मत कराई जाए। उनका कहना है कि जब तक पुल को तकनीकी रूप से मजबूत नहीं किया जाएगा, तब तक कोई भी मरम्मत टिकाऊ नहीं होगी। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि सड़क की परत उखड़ी हुई है और सरिए बाहर निकल आए हैं। यह इस बात का सबूत है कि पुल का निर्माण गुणवत्तापूर्ण नहीं कराया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। देर रात विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश जारी किए गए, जिसके बाद दतिया सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।