मध्यप्रदेश नई उमंग, नई तरंग और नई उड़ानों के लिए पूरी तरह से तैयार है, और विरासत से विकास की इस यात्रा को सभी के सामूहिक प्रयास से साकार किया जाएगा। बीते दो वर्षों में राज्य ने असंभव माने जाने वाले अनेक विकास कार्यों को पूरा किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अतिथियों के साथ प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर लाल परेड ग्राउंड में आयोजित

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश नई उमंग, नई तरंग और नई उड़ानों के लिए पूरी तरह से तैयार है, और विरासत से विकास की इस यात्रा को सभी के सामूहिक प्रयास से साकार किया जाएगा। बीते दो वर्षों में राज्य ने असंभव माने जाने वाले अनेक विकास कार्यों को पूरा किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मध्यप्रदेश के 70वें गौरवशाली स्थापना दिवस समारोह अभ्युदय मध्यप्रदेश का आगाज किया। लाल परेड ग्राउंड में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कहा, मध्यप्रदेश विकास के नए पैमाने गढ़ रहा है, जहां औद्योगिक विकास दर उल्लेखनीय 24 प्रतिशत प्राप्त की गई है और उद्योगों की स्थापना का कार्य तेजी से चल रहा है।

वन्य प्राणी विकास की दिशा में किए गए कार्यों को रेखांकित करते मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में दो टाइगर रिजर्व भोपाल वन विहार और माधव नेशनल पार्क शिवपुरी) सहित नौ टाइगर रिजर्व अभयारण्य मौजूद हैं। इसके अलावा ओंकारेश्वर में 27वां अभयारण्य प्रारंभ हो रहा है, जिसका क्षेत्र खंडवा और देवास जिलों तक फैला होगा। संस्कृति और आस्था के क्षेत्र में, उन्होंने पीएममोदी के नेतृत्व में विरासत के संरक्षण के साथ विकास कार्य जारी रहने की बात कही। मुख्यमंत्री ने अयोध्या में भगवान श्रीराम के मुस्कुराने का उल्लेख करते हुए ओरछा और चित्रकूट को प्रदेश के विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक केंद्र बताया। उन्होंने घोषणा की कि चित्रकूट में 28 करोड़ रुपए से अधिक की राशि से अनेक विकास कार्य किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने बीते दो वर्षों में प्रगति को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रदेश में दतिया, सतना और रीवा में तीन एयरपोर्ट प्रारंभ हुए हैं, और हाल ही में उज्जैन की हवाई पट्टी को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने के लिए एमओयू भी हुआ है। उन्होंने कहा, हमें इस बात पर गर्व है कि पीएमश्री पर्यटन हेली सेवा प्रारंभ करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला प्रदेश है। मुख्यमंत्री ने आगामी पांच वर्षों में प्रदेश का बजट दोगुना हो जाने का विश्वास व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि स्थापना दिवस पर पहली बार तीन दिवसीय कार्यक्रम हो रहे हैं, जिसमें अगले दो दिन भी सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन होगा। उन्होंने कहा, भोपाल का लाल परेड ग्राउंड पर ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे यहां स्वर्ग उतर आया है। समारोह में जुबिन नौटियाल जैसे सुप्रसिद्ध कलाकार हमारे बीच हैं, अपने दल के साथ प्रस्तुति दे रहे हैं, जिसमें 500 कलाकार विश्ववंद की प्रस्तुति दे रहे हैं।
विश्ववन्द - श्रीकृष्ण की सांगीतिक यात्रा का प्रदर्शन हुआ, जो संगीत, नृत्य और आध्यात्मिकता का एक दिव्य संगम था। यह प्रस्तुति भगवान श्रीकृष्ण के आत्म-वचनों पर आधारित थी, जिसे 350 से अधिक प्रतिभाशाली गायक-गायिकाओं के विशाल कोरस और भव्य आॅर्केस्ट्रा ने साकार किया। इस भव्यता को 150 से अधिक शास्त्रीय नर्तक-नर्तकियों ने भरतनाट्यम, कथक और मोहिनीअट्टम जैसी शास्त्रीय शैलियों के संगम से मूर्तरूप दिया। अंत में, सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल ने अपनी मखमली आवाज का जादू बिखेरा, और रंगारंग आतिशबाजी ने उत्सव में चार चांद लगा दिए।

एक नवंबर, 2025 को लाल परेड ग्राउंड में हुए भव्य शुभारंभ समारोह में लघु फिल्म विकसित मध्यप्रदेश, निवेश प्रोत्साहन यात्रा एवं उपलब्धियों पर आधारित फिल्में, और निवेश के अवसरों को प्रदर्शित करती फिल्म का प्रदर्शन किया गया। साथ ही, श्रीमद्भगवतगीता और अभ्युदय मध्यप्रदेश केंद्रित ज्ञान प्रतियोगिता पोर्टल/एप की लॉचिंग भी की गई।
समारोह का मुख्य आकर्षण मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् द्वारा देश में पहली बार आयोजित 2000 ड्रोन का भव्य शो रहा। ड्रोन शो में महाकाल मंदिर, सिंहस्थ, अभ्युदय मध्यप्रदेश सहित 12 आकृतियां दर्शीयी गईं, जिन्होंने आसमान पर मध्यप्रदेश की प्राचीन विरासत से उज्जवल भविष्य की सतरंगी यात्रा को जीवंत किया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल रेल मंडल के यात्रियों के लिए सबसे अहम बदलाव बिना टिकट और नियमों के उल्लंघन से जुड़े किए गए हैं। अब बिना टिकट यात्रा करते पकड़े जाने पर न्यूनतम अतिरिक्त शुल्क 250 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया गया है। अनियमित यात्रा या गलत टिकट पर यात्रा करने पर भी यही नियम लागू होंगे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मध्य प्रदेश में जगह-जगह सामूहिक योग किए गए। जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने योग किया।
इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमि-पूजन, 5657 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, पीएम आवास योजना और कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश की उपलब्धियों पर विस्तृत रिपोर्ट।
सीधी के खैरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हुए, जबकि मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सिंगरौली की अमलोरी कोल माइंस में डंपर 100 फीट गहरी खाई में गिरने से ऑपरेटर की मौत हो गई। हादसे ने खदानों में श्रमिक सुरक्षा और कार्यस्थल प्रबंधन को लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ा दी हैं।
केन-बेतवा लिंक परियोजना से विस्थापित परिवार पुनर्वास स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं के अभाव में तिरपाल और झोपड़ियों में रहने को मजबूर हैं। मुआवजा मिलने के बावजूद स्थायी पुनर्स्थापन और बुनियादी व्यवस्थाओं का इंतजार जारी है।
रीवा के सेमरिया स्थित पीएम श्री पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्रों के लिए आई किताबें और शैक्षणिक सामग्री कबाड़ में बेचने का आरोप लगा है। मामले का वीडियो सामने आने के बाद जवाबदेही पर सवाल उठे हैं।
रीवा में प्रवर्तन निदेशालय ने चार प्रमुख संविदाकारों के घर और कार्यालयों पर छापेमार कार्रवाई की। वित्तीय अनियमितताओं, टेंडर भुगतान और कथित घोटालों से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
सतना के धवारी स्थित इनक्यूबेशन सेंटर में बिना मीटर सीधे ट्रांसफॉर्मर से बिजली उपयोग का मामला सामने आया। बिजली विभाग की जांच में अवैध कनेक्शन पकड़े गए, जिससे निगरानी और जवाबदेही पर सवाल खड़े हुए।
चित्रकूट में 36.84 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे कामदगिरी परिक्रमा मार्ग की गुणवत्ता जांच में खामियां मिलीं। कलेक्टर और प्राधिकरण अध्यक्ष ने मौके पर निरीक्षण कर निर्माण एजेंसी से जवाब तलब किया।