भोपाल के ऐशबाग में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को 90 डिग्री पर मोड़ने के मामले में लोक निर्माण विभाग (PWD) के 8 इंजीनियरों पर कार्रवाई की गई है। इस तकनीकी गड़बड़ी के लिए 7 मौजूदा इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है,
By: Star News
Jun 29, 2025just now
1
0
हाइलाइट्स
भोपाल. स्टार समाचार वेब
भोपाल के ऐशबाग में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को 90 डिग्री पर मोड़ने के मामले में लोक निर्माण विभाग (PWD) के 8 इंजीनियरों पर कार्रवाई की गई है। इस तकनीकी गड़बड़ी के लिए 7 मौजूदा इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि एक सेवानिवृत्त इंजीनियर भी कार्रवाई के दायरे में आए हैं। इनमें दो मुख्य अभियंता भी शामिल हैं। पुल का डिज़ाइन बनाने और निर्माण करने वाली दो फर्मों को भी सरकार ने ब्लैकलिस्ट कर दिया है।
यह कार्रवाई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर हुई है, जिन्होंने आरओबी पर आवागमन शुरू होने से पहले ही जांच करवाई थी। जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी पाए जाने के बाद शनिवार देर रात यह कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री ने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर भी इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आरओबी में सुधार के लिए एक कमेटी बनाई गई है और सुधार के बाद ही इसका लोकार्पण होगा। उन्होंने अधिकारियों को रेलवे बोर्ड से संपर्क कर मोड़ वाले हिस्से की डिज़ाइन में बदलाव के लिए प्रस्ताव बनाने और ज़रूरत पड़ने पर दोबारा निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं।
यह आरओबी 2017 में स्वीकृत हुआ था, और 2018 में इसके डिज़ाइन को प्रशासनिक सहमति मिली थी, हालांकि तब सरकार इस डिज़ाइन से सहमत नहीं थी। इंजीनियरों ने 2021 में भूमिपूजन से पहले सरकार को इस डिज़ाइन पर 'समझा लिया'। मार्च 2023 में 18 करोड़ रुपये की लागत से ब्रिज का निर्माण शुरू हुआ। रेलवे (भोपाल रेल मंडल और पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर जोन) ने इस डिज़ाइन में गड़बड़ी बताई थी, लेकिन इसमें सुधार नहीं किया गया।
डिज़ाइन अनुमोदन में गड़बड़ी के आरोपी 4 अधिकारी:
एमपी सिंह: सेवानिवृत्त प्रभारी अधीक्षण यंत्री, जिन्होंने डिज़ाइन का अनुमोदन किया था। वे तब मुख्य अभियंता, लोक निर्माण सेतु मंडल कार्यालय में पदस्थ थे।
शानुल सक्सेना: सहायक यंत्री (डिज़ाइन), जो मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी सेतु परिक्षेत्र भोपाल में पदस्थ हैं और डिज़ाइन फ़ाइनल करते समय भी यहीं थीं।
संजय खांडे: प्रभारी चीफ इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी रीवा परिक्षेत्र में पदस्थ हैं। तब वे प्रभारी मुख्य अभियंता, लोनिवि सेतु परिक्षेत्र भोपाल में तैनात थे।
शबाना रज्जाक: प्रभारी कार्यपालन यंत्री (डिज़ाइन), जो डिज़ाइन फ़ाइनल करते समय पदस्थ थीं।
रेलवे की सहमति के बिना काम कराने के आरोप में निलंबित 4 इंजीनियर:
जावेद शकील: प्रभारी अधीक्षण यंत्री, जो मुख्य अभियंता, लोनिवि परिक्षेत्र भोपाल में पदस्थ हैं और उस समय प्रभारी कार्यपालन यंत्री थे।
उमाशंकर मिश्रा: अधीक्षण यंत्री, पीडब्ल्यूडी भोपाल मंडल क्रमांक-1 में पदस्थ हैं। तब वे सेतु संभाग में उपयंत्री थे।
रवि शुक्ला: अधीक्षण यंत्री, जो अभी पीडब्ल्यूडी भोपाल मंडल क्रमांक-1 में पदस्थ हैं और तब प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी, लोनिवि भोपाल मंडल-1 में पदस्थ थे।
जीपी वर्मा: प्रभारी मुख्य अभियंता, लोनिवि सेतु परिक्षेत्र भोपाल में पदस्थ हैं और तब भी इसी पद पर थे।
मुख्यमंत्री खुद इसे प्रदेश की ब्रांडिंग का सबसे बड़ा मंच मानते हैं। वो आयोजन, जिससे प्रदेश के विकास को नए पंख मिलने थे, निवेश की नई राहें खुलनी थीं और मध्यप्रदेश को भरोसेमंद ब्रांड बनाकर दुनिया के सामने रखा जाना था।
By: Arvind Mishra
Jun 29, 2025just now
मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल हुए हैं। डीजीपी कैलाश मकवाना के निर्देश पर यह कार्रवाई पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और कानून व्यवस्था में सुधार के उद्देश्य से की गई है। लेकिन आलम यह है कि सरकार की सख्ती के बाद भी पुलिसकर्मी थाना छोड़ने को तैयार नहीं हैं।
By: Arvind Mishra
Jun 29, 2025just now
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ईरान के झंडे और पोस्टर लगाने से हड़कंप मच गया। भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह के पास स्थित ईरानी डेरे को ईरान के झंडे से पाट दिया गया है। साथ ही ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के पोस्टर भी लगाए गए हैं।