उत्तरप्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आज सुबह तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार तीन लोग डिवाइडर के ऊपर से उछलकर एक्सप्रेसवे की जाली पार करते हुए आरओडब्ल्यू क्षेत्र में पत्थरों पर जा गिरे।

दो लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
आगरा। स्टार समाचार वेब
उत्तरप्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आज सुबह तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार तीन लोग डिवाइडर के ऊपर से उछलकर एक्सप्रेसवे की जाली पार करते हुए आरओडब्ल्यू क्षेत्र में पत्थरों पर जा गिरे। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग सुरक्षित हैं। हादसा शनिवार सुबह 7:15 बजे हुआ। दिल्ली से बलिया जा रही क्रेटा कार को यशवंत पुत्र संजय तलवार निवासी दुर्गा पार्क, थाना डाबरी, दिल्ली चला रहे थे। कार में उनके साथ जयप्रकाश, चंद्रकांत, भूपेंद्र सिंह और कपिल सिंह समेत कुल पांच लोग सवार थे।
तीन की मौके पर हुई मौत
तेज गति के कारण कार अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर के एमबीसीबी से टकरा गई। टक्कर के बाद कार बहुत तेजी से उछली और उसमें सवार जयप्रकाश, भूपेंद्र सिंह, कपिल सिंह डिवाइडर के ऊपर से उछलकर एलएचएस की जाली पार करते हुए आरओडब्ल्यू क्षेत्र में जा गिरे। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई।

दो लोग घायल
सूचना मिलते ही यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी राधामोहन द्विवेदी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डौकी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। तीनों घायलों को एंबुलेंस से एसएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, आगरा भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चालक यशवंत और चंद्रकांत गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें सीएचसी से आगरा रेफर किया गया है।
यह भी पढ़िए...
महाराष्ट्र में भीषण हादसा: भंडारा में ट्रक और एसयूवी में टक्कार ...आठ लोगों की मौके पर ही मौत


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुनिया के सबसे बड़े शराब बाजारों अमेरिका और चीन में जहां लोग शराब से दूरी बना रहे हैं। वहीं भारत ने इसके बिल्कुल विपरीत एक नया इतिहास रच दिया है। ड्रिंक्स रिसर्च फर्म आईडब्ल्यूएसआर की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2026 की पहली छमाही (जनवरी से जून) में भारत में शराब की कुल खपत में 10 फीसदी की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है।
सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा बिलॉन्गिंग: अ जर्नी आफ लव बिना किसी बड़े लॉन्च इवेंट के सीधे पाठकों के बीच आ गई है। 527 पन्नों की इस किताब में 7 चैप्टर हैं, जिन्हें उन्होंने अपने बेटे राहुल, बेटी प्रियंका और पोते-पोतियों रैहान और मिराया को समर्पित किया है।
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं अभिनेता पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने 13 साल के वैवाहिक जीवन के बाद आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया है। उपमुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, यह फैसला आपसी समझ और सम्मान के साथ लिया गया है।
SEO विवरण (Meta Description): हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के आरोपियों ने फर्जी एनकाउंटर की आशंका जताते हुए दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से सुरक्षा की मांग की है। जानें पूरा मामला और अब तक की अपडेट्स।
IRCTC ने ट्रेन यात्रियों को अनऑथराइज्ड ऐप्स से खाना मंगाने पर चेतावनी जारी की है। सेहत के नुकसान, ऑनलाइन ठगी और निजी डेटा चोरी से बचने के लिए जानें पूरी डिटेल।
अडानी समूह के मुंबई एयरपोर्ट T2 से 14 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों की उड़ानें नवी मुंबई शिफ्ट करने के प्रस्ताव पर विवाद। 11 खाड़ी एयरलाइंस प्रभावित, AOC ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग की।
हरियाणा के फरीदाबाद में पार्किंग और कुत्ता टहलाने के विवाद में टेक महिंद्रा के पूर्व एशिया हेड परमजीत धनखड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी पड़ोसी मोनू शर्मा लाइसेंसी पिस्टल से 15 राउंड फायरिंग कर परिवार सहित फरार हो गया।
देश में नक्सलियों के खात्मे की घोषणा सात महीने बाद दो राज्यों के लिए सिरदर्द बन नक्सली अंतत: गिरफ्तार कर लिया गया। यह सफलता महाराष्ट्र एटीएस की खाते में आई है। दरअसल, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लाख रुपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है।
रूस में बना भारतीय वायु सेना का एक परिवहन विमान लद्दाख के न्योमा एयर बेस पर सफलतापूर्वक उतरा। वायु सेना के अनुसार, यह दुनिया भर में इस विमान द्वारा की गई अब तक की सबसे अधिक ऊंचाई वाली लैंडिंग है। यह एयरबेस लगभग 13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। टीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा समर्थकों पर देर रात उनके कोलकाता स्थित आवास पर हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। यह घटना उस समय घटी जब कालीघाट स्थित उनके आवास के बाहर समर्थक उनके जन्मदिन के बैनर और पोस्टर लगा रहे थे।